छुट्टियों के दौरान लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के शिमला, मनाली और दार्जिलिंग जैसी जगह घूमने निकल पड़ते हैं. दार्जिलिंग की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच टॉय ट्रेन में सफर करना हर टूरिस्ट के लिए एक अनोखा अनुभव होता है. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ऐतिहासिक ट्रेन अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी प्रसिद्ध है. अगर आप भी दार्जिलिंग जाकर टॉय ट्रेन का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर इस ट्रेन का किराया कितना है?


खास बात तो ये है कि दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने 1 से 21 अक्टूबर के दौरान अपनी हेरिटेज टॉय ट्रेन की जॉय राइड सेवाओं के जरिए लगभग 12 हजार यात्रियों को सफर करवाया है. बड़ी बात तो ये है कि रेलवे ने इस दौरान लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों की कमाई की है. 


कितनी कमाई की?


जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने इस दौरान 1.41 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी दिन ब दिन टूरिस्टों की संख्या इस ट्रेन से सफर करने के लिए बढ़ रही है. 


छोटे रूटों पर शुरू की सेवाएं


जानने वाली बात ये है कि टूरिस्टों की बढ़ती संख्या के कारण ही यूनेस्को विश्व धरोहर रेलवे ने अहम कदम उठाया है. रेलवे ने अपनी छोटे रूटों पर भी खास जॉय राइड सेवाएं शुरू की है, ताकि टूरिस्ट दार्जिलिंग की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों का अनुभव कर सकें. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इसका किराया कितना है?


कितना किराया है?


बता दें कि दार्जिलिंग से घूम स्टेशन के बीच चलने वाली जॉय राइड टॉय ट्रेन सबसे लोकप्रिय यात्राओं में से एक है. ये सफर दो घंटे का होता है. इस दौरान ट्रेन बतासिया लूप से गुजरती है. फिर घूम स्टेशन तक पहुंचने के बाद वापस दार्जिलिंग लौटती है. इस रूट का किराया इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का इंजन चुन रहे हैं. यानी टिकट की कीमत कोच और इंजन के हिसाब से अलग-अलग होती है.



  • डीजल इंजन फर्स्ट क्लास सीट के किराए की बात करें तो हर व्यक्ति के लिए लगभग 1000 रुपये है.

  • वहीं स्टीम इंजन यानी भाप से चलने वाली टॉय ट्रेन का किराया हर व्यक्ति लगभग 1500 से 1600 रुपये तक है.


टिकट कैसे करें बुक?


अगर आपको इसका टिकट बुक करना है तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से टिकट बुक कर सकते हैं. ध्यान रखें, टिकट जल्दी खत्म हो जाती है इसलिए कुछ दिन पहले बुकिंग करना आपके लिए बेहतर होगा. साथ ही टिकट का किराया तारीख और इंजन के हिसाब से अलग हो सकता है. इसलिए पहले से ही ट्रेन के टिकट का किराया चेक कर लें. 


Driving Licence का रंग बदलेगा, सरकार क्यों ला रही कलर-कोड DL?


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.