अगर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेते हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर गैस सिलेंडर चोरी हो जाए तो आपको नुकसान तो होगा ही, लेकिन क्या सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ेगा या नहीं? यानी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो जाएगी. अगर आप इस बात से अनजान हैं तो जानिए इस तरह की स्थिति में आखिर क्या होगा?
बता दें कि अगर सिलेंडर चोरी भी हो जाता है तो एलपीजी सब्सिडी अपने आप बंद नहीं हो जाएगी. क्योंकि सब्सिडी का संबंध आपके गैस कनेक्शन और बैंक अकाउंट से होता है न कि सिलेंडर से. यानी सब्सिडी की जो रकम है वो पात्र उपभोक्ताओं के अकाउंट में भेजी जाती है. यही कारण है कि अगर सिलेंडर चोरी भी हो जाता है तो सब्सिडी अपने आप बंद नहीं होती है.
हां, लेकिन ये जरूर है कि आपको सब्सिडी मिलेगी या नहीं ये पात्रता और नियमों पर निर्भर करता है. अगर आप सब्सिडी के लिए पात्र हैं तो बेशक सिलेंडर चोरी हो जाए इसके बाद भी आपको लाभ मिलेगा. लेकिन अगर सिलेंडर चोरी हो गया है तो आपको जल्दी कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए.
सिलेंडर चोरी होने पर क्या करें?
अगर सिलेंडर चोरी हो गया है तो इसकी जानकारी जल्दी से अपनी गैस एजेंसी हो दें. इसके साथ ही अपने पास के पुलिस स्टेशन जाएं और सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाएं. वहीं अपनी गैस एजेंसी से ये भी पता करें कि चोरी हुए सिलेंडर के बदले दूसरा सिलेंडर लेने का कोई प्रोसेस है या नहीं. अगर है तो इसके लिए कितना चार्ज देना होगा?
नया सिलेंडर लेने पर देना होगा चार्ज?
सिलेंडर चोरी हो गया है और आपको अब नया सिलेंडर लेना है तो दूसरा सिलेंडर लेने के लिए जो चार्ज लगेगा वो आपके गैस कनेक्शन के प्रकार और एजेंसी के नियमों पर निर्भर कर सकता है. इसलिए सिलेंडर चोरी होने पर पहले पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाएं और अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें और जरूरी दस्तावेज और शिकायत की कॉपी और चार्ज के बारे में जानकारी लें.
यानी सिलेंडर चोरी होने का मतलब ये नहीं है कि आपने सब्सिडी के नियमों का उल्लंघन किया है.अगर गैस कनेक्शन चालू है और आप सब्सिडी के लिए पात्र हैं तो सब्सिडी बंद नहीं होगी. लेकिन सब्सिडी का भुगतान सरकार के नियमों और आपकी पात्रता के मुताबिक ही किया जाएगा.
3 हफ्तों में कमाए 1.41 करोड़, दार्जिलिंग टॉय ट्रेन में कितना लगता है किराया?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.