मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर असर पड़ा, जिसके कारण LPG, CNG और पेट्रोल-डीजल के दाम भी कई बार बढ़ाएं जा चुकें हैं. यही कारण है कि सरकार ने भी LPG की जगह PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में PNG को लेकर अहम कदम उठाए गए हैं. 


दरअसल, गोंडा के सभी वार्डों की गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है, ताकि हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंच जाए. हर गली-मोहल्लें तक PNG को बढ़ावा इसलिए दिया जा रहा है, ताकि LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम की जा सकें. 


घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन 


बता दें कि टोरेंट गैस कंपनी ने 5 मोहल्लों में 2500 घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने की तैयारी की है. हां, ये बात सच है कि PNG कनेक्शन के काफी सारे फायदे भी हैं. अगर ज्यादा से ज्यादा घरों तक कनेक्शन पहुंचता है तो एलपीजी पर निर्भरता कम हो सकती है. ऐसे में जानने वाली बात ये है कि आखिर गोंडा के कौन-कौन से मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आखिर PNG के फायदे क्या हैं?


PNG के क्या फायदे हैं?



  • सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि जैसे हर महीने सिलेंडर बुक करना पड़ता है, तो पीएनजी कनेक्शन होने पर बुकिंग का झंझट खत्म हो जाएगा.

  • वहीं भारी-भरकम सिलेंडर को उठाने से भी राहत मिलेगी.

  • इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन इस्तेमाल करने पर बिल उतना आएगा, जितनी आपने गैस इस्तेमाल की हो.

  • सिलेंडर बुकिंग के साथ ही डिलीवरी और खत्म होने का डर नहीं. 


इन मोहल्लों में बिछाई जा रही पाइपलाइन


बता दें कि गोंडा के 5 मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है. बड़ी बात ये है कि इसके लिए खुदाई शुरू भी कर दी गई है. इनमें शामिल है...



  • सुभाषनगर

  • नूरनगर

  • यूसुफनगर

  • इमिलिया गुरुदयाल

  • गायत्रीपुरम


यहां पर कुल 2500 घरों को गैस कनेक्शन देने की योजना है. यानी काम पूरा होने के बाद इन इलाकों के लोग PNG कनेक्शन ले सकेंगे. 


क्या LPG सिलेंडर सरेंडर करना पड़ेगा?


अगर आपके इलाके में पीएनजी कनेक्शन है और आपने कनेक्शन चालू करवा लिया है तो आपको समय सीमा के अंदर अपने एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर करवाना होगा. इसके लिए आप अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं.


LPG News: अगर गैस सिलेंडर चोरी हो जाए तो क्या सब्सिडी रुक जाएगी?


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.