कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 16 साल के एक छात्र ने अपने में सुसाइड कर लिया है। आरोप है कि बीफ खाने को लेकर उसे स्कूल में परेशान किया जा रहा था। इन्हीं बात से तंग आकर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले 16 वर्षीय छात्र ए अकिलन ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बीफ खाने की बात सामने आने के बाद उसके दो सहपाठियों ने उसे परेशान किया और उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने एक शिक्षक, हेडमास्टर और दो छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
छात्र की मां ने लगाए गंभीर आरोपपीलामेडु पुलिस के अनुसार, अकिलन श्री केके नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मां कौशल्या ने शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब वह काम से घर लौटीं तो उन्होंने बेटे को उसके बेडरूम में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
बीफ खाने को लेकर शुरू हुआ विवादकौशल्या के मुताबिक, कुछ महीने पहले स्कूल में क्लास टीचर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकृत कर रहे थे। इसी दौरान शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रों से पूछा कि उनमें से कौन बीफ खाता है। इस सवाल पर अकिलन और एक अन्य छात्र खड़े हो गए। शिकायत के अनुसार, इसके बाद अकिलन के दो सहपाठियों ने उसे परेशान करना और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मां ने आरोप लगाया कि बेटे ने इस बारे में क्लास टीचर और हेडमास्टर से शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिक्षक और हेडमास्टर समेत चार के खिलाफ केसपीलामेडु पुलिस ने क्लास टीचर विजयकुमार, हेडमास्टर अरुण कुमार और दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, छात्र की मां की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जानी बाकी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.