वीएन दास, अयोध्या: अयोध्या फैजाबाद पुस्तक मेला 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन डिविजनल कमिश्नर राजेश कुमार करेंगे। 6 दिवसीय इस पुस्तक मेले में 50 से अधिक प्रमुख प्रकाशकों की पुस्तकों के स्टाल लगाए गए हैं।




मेले की तैयारी की जानकारी देते हुए संयोजक रीता खत्री और नमिता मेहरोत्रा ने बताया कि पुस्तक मेले में लोगों और पाठकों को जोड़ने के लिए स्कूलों के बच्चों की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। के नामी हस्तियों के याद में इस साल एक्टर धर्मेंद्र और गायिका आशा भोंसले को मुजिकल श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस साल से नाना-नानी और दादा-दादी को बच्चों से जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है।




28 अक्टूबर तक चलेगा पुस्तक मेला नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह पुस्तक मेला 28 अक्टूबर तक चलेगा। मेले का आयोजन कोठी बलदेव निवास, कोहिनूर पैलेस परिसर, शहर में किया जा रहा है। पुस्तक मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8:30 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।





  • 6 दिवसीय पुस्तक मेला में 50 नामी प्रकाशकों के लिए रहे स्टाल

  • आम जन को पुस्तक मेला से जोड़ने के लिए विविध कार्यक्रम

  • धर्मेंद्र और आशा भोंसले को दी जाएगी म्युजिकल श्रद्धांजलि

मेले में होंगे तरह-तरह के कार्यक्रममेले के दौरान प्रतिदिन वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पुस्तक विमोचन, लेखक से संवाद, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन और मुशायरे के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को अपनी प्रतिभा और विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.