चित्तौड़गढ़: अक्सर कारोबारी नया बिजनेस शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन दिल्ली के एक ज्वेलरी कारोबारी का तरीका सबसे अलग और अनोखा है। मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम श्री सांवलियाजी के दर पर एक भक्त ने अनोखी आस्था पेश करते हुए चांदी से तैयार किए गए दो बहुमंजिला शोरूम भेंट किए हैं। खास बात यह है कि देश में जब भी इस कारोबारी परिवार का नया शोरूम खुलता है, तो उसकी पहली 'ओपनिंग' भगवान सांवरा सेठ के दरबार में चांदी की हूबहू प्रतिकृति (मॉडल) चढ़ाकर ही होती है।






3.370 किलो चांदी, 4 मंजिल और बारीक कारीगरी'गिरी जेवर महल' समूह की ओर से सौंपी गई इस भेंट में चार मंजिला दो भव्य शोरूम शामिल हैं, जिनका कुल वजन 3.370 किलोग्राम है। राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार, मौजूदा बाजार दर के हिसाब से इस्तेमाल की गई चांदी की कीमत लगभग 7.07 लाख रुपये है। बारीक नक्काशी और बेहतरीन कारीगरी से बने इन चांदी के मॉडलों में से एक पर 'गिरी जेवर महल काशी' और दूसरे पर 'गिरी जेवर अरिहंत' उकेरा गया है।






वाराणसी और रायपुर में खुलने जा रहे हैं नए आउटलेटकारोबारी परिवार के दो नए भव्य आउटलेट जल्द ही शुरू होने वाले हैं। पहला शोरूम उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज इलाके में बना है, जिसका उद्घाटन 26 अक्टूबर को होना है। वहीं, दूसरा शोरूम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तैयार हुआ है, जिसकी ओपनिंग 1 नवंबर को तय की गई है। लेकिन अपने इन वास्तविक शोरूम के उद्घाटन से पहले ही कारोबारी ने अपने 'मुख्य पार्टनर' सांवरा सेठ के चरणों में इनकी प्रतिकृति समर्पित कर दी।






सांवरा सेठ को मानते हैं बिजनेस का असली पार्टनरमंदिर के प्रशासनिक अधिकारी राहुल धाकड़ ने बताया कि दिल्ली का यह कारोबारी परिवार लंबे समय से सांवरा सेठ का अनन्य भक्त है। सांवलियाजी मंदिर के प्रति मेवाड़ ही नहीं, बल्कि देशभर के व्यापारियों में गहरी मान्यता है कि सांवरा सेठ को व्यापार में पार्टनर बनाने से कारोबार दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की करता है। सालों से चली आ रही इस परंपरा के तहत, गिरी जेवर महल समूह जब भी अपने बिजनेस का विस्तार करता है, तो सबसे पहला मॉडल सांवरा सेठ के खजाने में ही जमा होता है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कारीगरों के बीच इस अनोखी और खूबसूरत भेंट की खूब चर्चा हो रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.