देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने उर्मिला सनावर से पूछताछ करने के बाद अब नार्को टेस्ट के लिए बुलाया गया है। सीबीआई ने उर्मिला को 23 अक्तूबर को देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। सीबीआई इस प्रकरण की जांच कर रही है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा। अब सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति की पुष्टि करने के सिलसिले में 23 अक्तूबर को देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है।
सीबीआई की टीम घर पहुंची और नोटिस सौंपामंगलवार देर शाम सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उनके घर पहुंची और नोटिस सौंपा। नोटिस 21 अक्तूबर को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) संदीप सिंह भंडारी ने जारी किया है। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सनावर दोनों परीक्षणों के लिए अपनी मर्जी से सहमति दे रही हैं या नहीं।सीबीआई ने जांच के दौरान पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन किया है।
बता दें कि अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआइपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद चार मुकदमे दर्ज हुए। राजनीतिक बवाल हुआ तो एसआईटी गठित की गई। दोनों से अलग-अलग घंटों पूछताछ हुई। दावा है कि अब तक एसआईटी के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। इस मामले में एसआईटी भी नार्को टेस्ट कराने की बात कर चुकी है, लेकिन हुआ नहीं। खास बात ये है कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर खुद नार्को टेस्ट कराने की बात कर चुकी है।
उर्मिला सनावर यूपी के सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री और एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा भी किया था। अब अंकिता केस से जुड़ी कथित ऑडियो को लेकर वह चर्चा में है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.