हनुमानगढ़: सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी पूर्वा चौधरी के लिए एक बेहद भावुक और यादगार क्षण देखने को मिला। परेड संपन्न होने के बाद पूर्वा ने अपने परिजनों के सामने अपनी नानी के सिर पर अपनी आईपीएस कैप रखी। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
आईपीएस अधिकारी पूर्वा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। ; वे अपनी सादगी और वेस्टर्न व एथनिक ड्रेसेस के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं। अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस , एलिगेंट लुक और खास स्टाइलिश अंदाज के चलते पूर्वा चर्चा में बनी रहती हैं।
पूर्वा चौधरी मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ओम प्रकाश सहारण राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी हैं। वर्तमान में जोधपुर में एडीएम (ADM) के पद पर कार्यरत हैं। पूर्वा चौधरी पूरे परिवार के साथ दीक्षांत समारोह में पहुंची थी। पूर्वा चौधरी अब पड़ोसी राज्य पंजाब कैडर में अपना पद संभालेंगीं।
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई दीक्षांत समारोह में 151 ट्रेनी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही अपना प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा किया। इनमें 37 महिला आईपीएस अधिकारी शामिल रही। पूर्वा चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंची थी।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.