पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के एक सीसीटीवी वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। इस वीडियो में 15 लाख की गाड़ी से कुछ लड़के आते हैं और 10 हजार के बकरे दिन दहाड़े ले उड़ते हैं। मतलब हाईप्रोफाइल लड़कों की ऐसी हरकत को नेटिजंस चिंदीचोरी का उदाहरण बता रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया के कई ग्रुप्स और प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है। घटना 19 अक्टूबर की दोपहर साढ़े 12 बजे की है। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके का है।
कार से उतरे और ले उड़े 2 बकरेइस वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद लग्जरी कार आकर बकरों के पास सड़क पर रुकती है। इसके बाद गाड़ी से दो लड़के उतरते हैं। भागने में आसानी हो, इसलिए वो अपने फुटवियर गाड़ी में ही छोड़ कर नंगे पांव नीचे उतरते हैं। इनमें से एक लड़का सफेद रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए है, जबकि दूसरा लड़का काले रंग की टीशर्ट और फुलपैंट पहने हुए है। ये दोनों तेजी के साथ नीचे उतरते हैं और बकरों को दबोच कर गाड़ी में डाल लेते हैं।
सिर्फ 11 सेकेंड में कर दिया हाथ साफबकरा चोरी के बाद गाड़ी वहां से तेजी से निकल जाती है। बकरा चोरी के इस कांड में इन लड़कों को सिर्फ 11 सेकेंड लगते हैं। वहीं इन लड़कों को गाड़ी में बकरे ले जाते देख लाल साड़ी में एक महिला हाथ में झाड़ू लिए तेजी से निकलती है। उसे जब तक कुछ समझ में आता, गाड़ी तेज रफ्तार में उसकी नजरों से काफी दूर चली जाती है। इसके बाद वो शोर मचाना शुरू करती है। फिर आसपास से कई महिलाएं उसके पास दौड़ कर आती हैं और उससे वजह पूछती हैं। तब जाकर लोगों को समझ में आता है कि बकरे तो चोरी कर लिए गए, वो भी दिन दहाड़े सबकी आंखों के सामने।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई अजीब चोरीबकरा चोरी की ये पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। बताया जा रहा है कि मामला के वार्ड नंबर 1, चिकनी मोहल्ले का है। बकरी मालिक का नाम मो बदिर है जो वहीं के मो इस्लाम के बेटे हैं। उन्होंने इस चोरी को लेकर थाने में आवेदन भी दिया है। आपको बता दें कि पूर्णिया में बड़ी तादाद में लोग बकरी पालन करते हैं। ऐसे में बकरा चोरी की ये घटना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। इससे पहले हुई थी। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.