पहले के मुकाबले चीजें काफी बदल गई है. अब अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको इस बारे में तो जरूर पता होगा कि अगर सफर के दौरान आपको भूख लगती है तो आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Swiggy-Zomato से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी पार्टनर ट्रेन के निर्धारित रेलवे स्टेशन पर सीधे आपकी सीट तक खाना पहुंचाते हैं. ऐसे में अब अगर आप ट्रेन से सफर के दौरान अपनी जरूरी चीज जैसे दवाइयां, फोन का चार्जर लाने भूल जाते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
बता दें कि अब आप अपने सामान को ऑर्डर Blinkit ऐप के जरिए दे सकते हैं और कुछ ही देर में आपका सामान डिलीवर कर दिया जाएगा. यानी अब अगर अपना जरूरी सामान ले जाना भूल जाते हैं तो आपको उसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी.
Blinkit के साथ की साझेदारी
दरअसल, सर्दन रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ समझौता किया है. हालांकि, अभी ये सुविधा हर जगह नहीं शुरू की गई है. रेलवे ने इसे फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है. अगर प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले समय में दूसरे बड़े स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा सकता है.
क्या-क्या सामान मिलेगा?
यात्रियों इस सुविधा कई सामान मंगवा सकते हैं जैसे...
ध्यान रखें, आपको कौनसा सामान मिलेगा या नहीं, ये बात संबंधित स्टेशन पर उपलब्धता पर निर्भर करती है.
जरूरी सामान मंगवाना होगा आसान
इस सुविधा के तहत यात्रियों को ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही Blinkit ऐप की मदद से अपना सामान ऑर्डर करना होगा. उसके बाद जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती है तो उन्हें तय किए गए डिलीवरी पॉइंट से अपना सामान लेना होगा. ऐसे में अब जानते हैं कि ट्रेन में सामान ऑर्डर कैसे करें?
कैसे करें चलती ट्रेन में ऑर्डर?
अगर आपको सामान ऑर्डर करना है तो आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑर्डर कर सकते हैं.
ध्यान रखें, सामान ऑर्डर करने से पहले आप स्टेशन की लोकेशन और डिलीवरी की उपलब्धा चेक कर लें, क्योंकि ये सुविधा फिलहाल सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं है.
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.