आज के समय में काफी लोग रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी की तैयारी पहले से ही कर लेते हैं, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक रूप से किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. ऐसे में अगर आप भी NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 


अगर आप NPS में निवेश करते हैं तो आपको इस बात का पता होगा अकाउंट से जुड़ी जानकारी चेक करने या फिर निवेश पर नजर रखने और दूसरे कामों के लिए भी अलग-अलग पोर्टल पर जाना पड़ता है, लेकिन जरूरी बात ये है कि इन्हीं सब कामों को पहले से आसान बनाने के लिए PFRDA ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.


कौनसा प्लेटफॉर्म किया लॉन्च?


बता दें कि PFRDA ने नया यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म NPS सेंट्रल लॉन्च किया है, यहां पर आपको एक ही जगह पर कई सारी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी. 


जानकारी को करें अपडेट


सब्सक्राइबर्स अपनी जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं और उनको शिकायत दर्ज करने के लिए भी ऑप्शन मिलेगा. 


निवेश से जुड़े होंगे कई काम


इसके अलावा अगर किसी सब्सक्राइबर्स को अपनी मौजूदा स्कीम में पैसा जमा करना है तो वो कर सकता है. अगर वहीं नई स्कीम चुननी है तो वो भी चुन सकते हैं. 


अब DOB से करें लॉग इन 


सबसे खास बात तो ये है कि अब आपको NPS अकाउंट में लॉग इन करने के लिए PRAN नंबर की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब सब्सक्राइबर्स अपनी जन्म तिथि (DOB) और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी लॉग इन कर सकते हैं. इसके लिए OTP से वेरिफिकेशन करना होगा. यानी अब आपको PRAN नंबर को याद रखने की जरूरत नहीं होगी.


NPS स्वास्थ्य के लिए रजिस्ट्रेशन 


NPS सेंट्रल के मदद से NPS स्वास्थ्य में भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इस योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस और निवेश की सुविधा मिलती है. जरूरी बात ये है कि PFRDA आगे भी इस पोर्टल पर कई सुविधाओं को जोड़ने की योजना बना रहा है.


नए ग्राहकों को फायदा होगा


ऐसे लोग जो पहली बार NPS अकाउंट खोलेंगे तो उन्हें AI की मदद से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा दी जाएगी. वहीं अगर उनके मन में कोई सवाल होगा तो उसका जवाब देने के लिए भी AI असिस्टेंट मिलेगा.


सभी फंड्स का हिसाब-किताब एक जगह


NPS सेंट्रल पर प्रोटियन, कैम्स और केफिनटेक की सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है. इससे ग्राहकों को कई जानकारी देखने और चेक करने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर नहीं जाना पड़ेगा. यानी पहले के मुकाबले अब ग्राहकों को काफी आसानी होगी.


NPS सेंट्रल पोर्टल लॉगिन कैसे करें?


अगर आपका NPS अकाउंट पहले से है तो आप कुछ आसान स्टेप्स के जरिए लॉगिन कर सकते हैं



  • इसके लिए सबसे पहले आप NPS सेंट्रल की वेबसाइट पर जाएं.

  • फिर आपको होमपेज पर Subscriber Login का ऑप्शन मिलेगा, उसे चुनें.

  • इसके बाद आप अपनी DOB और रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर डालें.

  • अब आपको रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.

  • अब आपको अकाउंट लॉगिन हो जाएगा, इसके बाद आप जरूरी जानकारी देख सकते हैं. 


चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.