नई दिल्ली: जलज सक्सेना भारतीय क्रिकेट के सबसे अनलकी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में अपने ऑलराउंडर खेल और दमदार रिकॉर्ड के बाद भी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। जलज 39 साल के हो चुके हैं। इसके बाद भी मैदान पर उनके कारनामे जारी हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में दाएं हाथ से बैटिंग करने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले जलज केरल की टीम के लिए खेल रहे हैं।
जलज ने बिशन सिंह बेदी की बराबरी कीजलज सक्सेना की शानदार बॉलिंग की मदद से केरल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में जीत हासिल की। मैच के चौथे दिन उन्होंने 18 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट लिए। इसकी मदद से केरल की टीम ओडिशा को दूसरी पारी में ऑलआउट करने में सफल रही। केरल को पारी और 36 रनों के अंतर से जीत मिली। जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में 35वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी की बराबरी कर ली है। उनके नाम भी रणजी ट्रॉफी में 35 बार पारी में 5 विकेट थे।
रणजी इतिहास में जलज सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर आ गए हैं। ओडिशा 20वीं रणजी टीम है, जिसके खिलाड़ी उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हैं। रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 59 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड रजिंदर गोयल के नाम है। वह भी भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाए थे।
जलज को रिकॉर्ड की जानकारी नहीं थीमध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे जलज सक्सेना ने 2005 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। जलज ने मैच के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मैं बिशन पाजी की बराबरी कर रहा हूं। सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? क्या वे राजिंदर गोयल हैं? ओडिशा पहले ही बैकफुट पर था और आखिरी दिन की शुरुआत में उनके 4 विकेट गिर चुके थे। प्लान बिल्कुल सिंपल था- गेंद को सही जगह पर टप्पा खिलाना।'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.