रोल्स-रॉयस का नाम आते ही दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में शामिल गाड़ियों की तस्वीर सामने आती है. भारत में भी इस ब्रांड की कारें करोड़ों रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि रोल्स-रॉयस की कार खरीदने पर केवल शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि टैक्स, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और ग्राहक की पसंद के अनुसार Bespoke Customisation का खर्च भी जुड़ता है. भारत में रोल्स-रॉयस की शुरुआती कीमत करीब 7.62 करोड़ से शुरू होती है, जबकि Phantom की कीमत इससे काफी ऊपर जाती है.
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर कोई व्यक्ति रोल्स-रॉयस को लोन पर खरीदना चाहे तो उसे कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी और हर महीने कितनी EMI चुकानी पड़ेगी? इसका कोई एक तय जवाब नहीं है, क्योंकि EMI कार की कीमत, ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, इंटरेस्ट रेट और लोन की अवधि पर निर्भर करती है.
Phantom की एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.99 करोड़ से शुरू होती है. वहीं दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 14.99 करोड़ से शुरू बताई गई है. इसके अलावा कस्टमर अगर अपनी पसंद के हिसाब से खास रंग, इंटीरियर, मटेरियल और दूसरे Bespoke विकल्प चुनता है, तो इसकी फाइनल कीमत काफी बढ़ सकती है. यानी कि असल खरीद कीमत मॉडल और कस्टमाइजेशन के आधार पर काफी अलग हो सकती है.
अगर हम 14.99 करोड़ की ऑन-रोड कीमत मानें और 10 परसेंट डाउन पेमेंट रखें, तो आपको करीब 1.50 करोड़ शुरुआत में देने होंगे. इसके बाद आपको लगभग 13.49 करोड़ का लोन लेना पड़ेगा. अगर बैंक 9 परसेंट सालाना इंटरेस्ट और 7 साल यानी 84 महीने की अवधि पर यह लोन देता है, तो अनुमानित EMI करीब 21.71 लाख प्रति माह बैठेगी.
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अगर आप 20 परसेंट यानी करीब 3 करोड़ डाउन पेमेंट करते है, तो लोन की रकम घटकर लगभग 11.99 करोड़ रह जाएगी. इसी 9 परसेंट ब्याज और 7 साल की अवधि को मानें तो EMI करीब 19.29 लाख प्रति माह हो सकती है. वहीं 30 परसेंट डाउन पेमेंट यानी करीब 4.50 करोड़ देने पर लोन लगभग 10.49 करोड़ रह जाएगा और इसी अनुमानित ब्याज व अवधि में EMI करीब 16.88 लाख प्रति माह हो सकती है.
अगर आपको SUV पसंद है तो Rolls-Royce Cullinan भी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.33 करोड़ से शुरू होती है और दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 12.03 करोड़ से बताई गई है. यह बात भी ध्यान रखें कि केवल कार को खरीदना ही काफी नहीं होता. इसके बाद भी कार की मेंटेनेंस में भी कई खर्च होते हैं. खासकर इतनी मंहगी कार के पार्ट्स और सर्विस की भी देखभाल करनी होती है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.