पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल मार्केट में टेस्ला कंपनी की रोडस्टर कार की चर्चा चल रही है. यह कार में भी उड़ती है जिसके चलते वर्ल्ड लेवल पर इसकी तारीफ हो रही है. जबकि भारत में भी अब इसकी बुकिंग चालू कर दी गई है. जिसके बाद से भारतीय ग्राहकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. एलन मस्क की इस कार को खरीदने के लिए आपको बहुत ही मोटा खर्चा करना पड़ेगा.
बता दें कि अभी कंपनी ने केवल बुकिंग विंडो ओपन किया है और गाड़ी की डिलीवरी जल्द ही शुरू होने वाली है. वहीं टेस्ला की इस फ्यूचरिस्टिक सुपरकार को भारतीय बाजार में बेचे जाने और इसके आधिकारिक लॉन्च को लेकर अभी भी कई बड़े दुविधा है. कंपनी की ओर से अभी तक इसकी ऑन-रोड कीमत या डिलीवरी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है. चलिए जानतें हैं कि भारत में टेस्ला रोडस्टर का लॉन्च कब तक हो सकता है और इसमें सबसे बड़ी रुकावट क्या है.
आपको बता दें कि भारत में टेस्ला रोडस्टर के लॉन्च होने का पूरा दारोमदार इसके राइट-हैंड-ड्राइव वर्जन के बनावट पर टिका हुआ है. अभी टेस्ला रोडस्टर के जितने भी प्रोटोटाइप और शुरुआती मॉडल तैयार किए जा रहे हैं. वे सभी लेफ्ट-हैंड-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में हैं.
जबकि भारतीय यातायात नियमों के अनुसार केवल राइट-हैंड-ड्राइव गाड़ियां ही यहां बेची और चलाई जा सकती हैं. जब तक टेस्ला वर्ल्ड लेवल पर रोडस्टर के RHD मॉडल का आधिकारिक ऐलान नहीं करती तब तक इसे भारतीय सड़कों पर उतारना नामुमकिन है.

1 लाख से कम में मिलेंगे धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी दमदार
बात करें अगर लॉन्चिंग की फिलहाल टेस्ला रोडस्टर पूरी तरह से अपने डेवलपमेंट और एडवांस टेस्टिंग फेज में है. अगर ऑटो एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो यदि टेस्ला आने वाले समय में RHD वर्जन को हरी झंडी दे भी देती है. तो भी इसका भारत में लॉन्च 2029 या उससे भी आगे जा सकता है.
क्योंकि कंपनी पहले वर्ल्ड मार्केट में अपने लेफ्ट-हैंड-ड्राइव ऑर्डर्स को पूरा करेगी. इसके बाद ही राइट-हैंड-ड्राइव वाले देशों के लिए प्रोडक्शन लाइन शुरू की जाएगी. इसलिए भारतीय खरीदारों को इस उड़ने वाली कार की डिलीवरी के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

इन दिनों टेस्ला रोडस्टर को लेकर दुनिया भर में दीवानगी की मुख्य वजह इसकी अद्भुत परफॉर्मेंस तकनीक है. इसके थ्रस्ट वेरिएंट में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं. जिनकी मदद से यह गाड़ी महज 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.
वहीं इसका सबसे एडवांस रॉकेट वेरिएंट केवल खास इनविटेशन पर उपलब्ध कराया जाएगा. जो अतिरिक्त थ्रस्टर्स की मदद से हवा में उड़ने की क्षमता रखता है. ये फीचर्स इसे दुनिया की किसी भी सुपरकार से काफी अलग बनाते हैं.
भारतीय बाजार में सुपर कारों का क्रेज और अमीर खरीदारों की संख्या भले ही तेजी से बढ़ रही हो लेकिन लॉन्च टाइमलाइन के चलते रोडस्टर की भारत में बिक्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. भारी-भरकम इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद इसकी कुल कीमत कई गुना ज्यादा हो जाएगी.
हालांकि टेस्ला द्वारा भारत में ब्रांड एंट्री और बुकिंग शुरू करने से यह उम्मीद जरूर जगी है कि भविष्य में कंपनी अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो को यहां ला सकती है. फिलहाल भारतीय ग्राहकों को इसके RHD वर्जन और आधिकारिक लॉन्च अनाउंसमेंट के लिए इंतजार ही करना होगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.