उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार चर्चा में है। मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी और गायक को फटकार लगाए जाने के बाद इस मामले में मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपनी राय रख रहे हैं। अब एक्टर सुदेश बेरी और राखी सावंत ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है।




सुदेश ने सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को अपमानित किए जाने पर सवाल उठाए, वहीं राखी ने भी कहा कि अगर किसी कलाकार को कार्यक्रम के लिए बुलाया जाता है, तो उसके सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।