अरिजीत सिंह पिछले कुछ समय से अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2027 में भारत के 9 शहरों के कॉन्सर्ट की घोषणा की है। अब इसी के साथ उनके महंगे कॉन्सर्ट के पैकेज की डीटेल भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह के इस महंगे कॉन्सर्ट पैकेज की कीमत 11.8 लाख रुपये है। वहीं अरिजीत के इस कॉन्सर्ट टिकट कॉस्ट की तुलना दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से की जा रही है।
यहां बता दें कि दिलजीत दोसांझ भी भारत में अपने म्यूजिकल टूर पर रहने वाले हैं। दोनों सिंगर के टिकट की कीमत में भारी अंतर है। जहां अरिजीत के टिकट की कीमत 11.8 लाख रुपये है वहीं दिलजीत का शो देखने के लिए आपको 18,000 रुपये खर्च करने होंगे।
अरिजीत के इस कॉन्सर्ट में उनके कुछ सबसे बड़े हिट गानेवहीं यहां ये भी बताना चाहेंगे कि सिंगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने-अपने टूर की शुरुआत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अरिजीत के इस कॉन्सर्ट में उनके कुछ सबसे बड़े हिट गाने शामिल होने की उम्मीद है। इन गानों में'अगर तुम साथ हो', 'तुम ही हो' और 'विदा करो'जैसे गाने शामिल हो सकते हैं।
15 लोगों के लिए यानी एक टेबल के लिए 11.8 लाख रुपयेबता दें कि ये अनाउंसमेंट सिंगर के उस बयान के कुछ महीनों बाद उन्होंने किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्लेबैक सिंगिंग से विदा लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से मई 2027 तक चलने वाले इस कॉन्सर्ट टूर में टिकटों की कीमतें काफी अलग-अलग होंगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए एंट्री-लेवल टिकट 999 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के लिए जो सबसे महंगे पैकेज हैं उसकी कीमत 15 लोगों के लिए यानी एक टेबल के लिए 11.8 लाख रुपये है।
एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस के लिए इन पैकेज को अलग तरह से डिजाइन किया गया हैटूर के ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर thumpN के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में प्रीमियम पैकेज की कीमत 7 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है। एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस के लिए इन पैकेज को अलग-अलग तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें सोफा सीटिंग, स्पेशल गिफ्ट्स, प्रीमियम एल्कोहल बॉटल, डेडिकेटेड एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स और अलग शौचालय शामिल हैं।
महंगे टिकटों में से करीब 60% पहले ही बिक चुके हैंइतना ही नहीं, लग्जरी एक्सपीरियंस सोशल मीडिया तक भी फैला हुआ है। मेहमानों के लिए स्पेशल कंटेंट क्रिएटर उनकी तस्वीरें लेंगे और अगले दिन इंस्टाग्राम रील शेयर की जाएंगी। खबर है कि इतनी अधिक कीमतों के बावजूद, प्रीमियम कैटिगरी की मांग काफी मजबूत बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे महंगे टिकटों में से करीब 60% पहले ही बिक चुके हैं। यहां ये भी याद दिला दें कि इससे पहले करीब 3 साल पहले भी अरिजीत ने एक ऐसा ही कॉन्सर्ट आयोजित किया था। पुणे में आयोजित इस कॉन्सर्ट में 40 सीटों वाला प्रीमियम लाउंज कथित तौर पर 16 लाख रुपये में बिका था।
अरिजीत के कॉन्सर्ट में करीब पांच लाख लोगों के आने की उम्मीदबता दें कि 2027 में होनेवाले अरिजीत के 9 शहरों में आयोजित होनेवाले कॉन्सर्ट में करीब पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है। अहमदाबाद में 9 जनवरी को उद्घाटन समारोह होगा, इसके बाद 23 जनवरी को चंडीगढ़ और 7 फरवरी को जयपुर में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 20 फरवरी को मुंबई, 13 मार्च को बेंगलुरु और 27 मार्च को नई दिल्ली और पुणे में 10 अप्रैल को य़े इवेंट होने हैं। इसके बाद 1 मई को इंदौर और 15 मई को हैदराबाद में कार्यक्रम होंगे।
दिलजीत दोसांझ भारतीय शहरों में परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारवहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ अपने चल रहे ऑरा वर्ल्ड टूर के भारतीय चरण की तैयारियों में जुटे हैं। 2024 के उनके दिल-लुमिनाती टूर की सफलता के बाद,जिसने कथित तौर पर 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, अब भारतीय शहरों में परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। अरिजीत की तुलना में दिलजीत के होनेवाले शो के लिए सबसे महंगे टिकटों की कीमत 18,000 रुपये तक सीमित है।
पहला शो 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगाइस साल ऑरा वर्ल्ड टूर के तहत दिलजीत यूरोप और उत्तरी अमेरिका में परफॉर्म कर रहे हैं। भारत में उनका पहला शो 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा, जिसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई और 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो होंगे। इसके बाद वे 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। चंडीगढ़ में भी एक शो की घोषणा की गई है।
एक नजर हॉलीवुड के टॉप सिंगर्स के भारत में परफॉर्मेंस और टिकटों पर (रिपोर्ट्स के आधार पर)
शकीरा (भारत दौरा 2026): जेनरल पास की शुरुआती कीमत लगभग ₹6,000 से लेकर HSBC स्टारस्ट्रक वीवीआईपी लाउंज के लिए ₹32,000 तक थी।
कान्ये वेस्ट (दिल्ली कॉन्सर्ट 2026): जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से उपलब्ध टिकटों की शुरुआती कीमत ₹7,500 थी, जो गोल्ड (₹14,500), प्लैटिनम (₹20,000), सुपर फैन जोन (₹25,000) और टॉप क्लास के लाउंज सीटों के लिए ₹30,000 (करों सहित) तक जाती है।
जस्टिन बीबर (पर्पस टूर 2017): टिकटों की कीमतें ₹5,040 से ₹15,400 तक थीं।
एड शीरन (भारत में कॉन्सर्ट): शुरुआती टिकटों की कीमत आमतौर पर ₹4,750 से शुरू होती थी।
शकीरा के भारत में होने वाले कॉन्सर्ट के टिकटों की कीमत शहर और सीटिंग टियर के आधार पर ₹4,500 से ₹34,250 तक थी। जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट द्वारा आयोजित इस टूर में अप्रैल 2026 में मुंबई और नई दिल्ली में शो होने थे।