आज की आधुनिक कारों में Engine Start-Stop Button एक आम फीचर बन चुका है. चाबी घुमाकर इंजन स्टार्ट करने के बजाय अब सिर्फ एक बटन दबाकर कार को स्टार्ट और बंद किया जा सकता है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर कार तेज रफ्तार से सड़क पर चल रही हो और गलती से यह बटन दब जाए, तो क्या इंजन तुरंत बंद हो जाएगा? आइए जानते हैं इसके बारे में.
ज्यादातर आधुनिक कारों में इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सिस्टम दिए जाते हैं. चलती कार में एक बार Start-Stop बटन दबाने से आमतौर पर इंजन तुरंत बंद नहीं होता. कई कारों में सिस्टम इसे accidental press मानकर नजरअंदाज कर देता है. हालांकि, अलग-अलग कंपनियों और मॉडल में इसका इस्तेमाल का तरीका अलग हो सकता है.
अगर ड्राइविंग के दौरान गलती से इंजन स्टॉप बटन दब गया, तो आमतौर पर कार का इंजन तुरंत बंद नहीं होता. आधुनिक कारों में बटन को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि accidental touch से गंभीर स्थिति पैदा न हो. वहीं कुछ कारों में इंजन बंद करने के लिए बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना पड़ता है. कुछ कारों में ब्रेक या अन्य शर्त भी जरूरी हो सकती है. इसलिए सिर्फ हल्के से बटन दब जाने पर घबराने की जरूरत नहीं है.
अगर किसी वजह से चलती कार में इंजन बंद हो जाता है, तो घबराने की बजाय कुछ सावधानी रखने से आप सुरक्षित रह सकते हैं. इंजन बंद होने के बाद कार कुछ समय तक अपनी गति से चलती रहती है, लेकिन पावर स्टीयरिंग और ब्रेक असिस्ट पर असर पड़ सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि स्टीयरिंग या ब्रेक पूरी तरह काम करना बंद कर देंगे. हालांकि उन्हें चलाने में सामान्य से ज्यादा मेहनत जरूर लग सकती है. ऐसे में ड्राइवर को कार पर बैलेंस बनाए रखते हुए धीरे-धीरे सुरक्षित स्थान की ओर ले जाना चाहिए.
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
अगर गलती से बटन दब जाए और कार सामान्य तरीके से चल रही हो, तो बटन को दोबारा दबाने या किसी दूसरे कंट्रोल के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है. ऐस में सड़क पर ध्यान बनाए रखें और सुरक्षित तरीके से ड्राइव जारी रखें. वहीं अगर इंजन बंद हो जाए, तो कार को बैलेंस रखते हुए एक्सेलरेटर से पैर हटाएं और धीरे-धीरे स्पीड कम करें. कोशिश कर के सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर कार रोकें और Hazard Lights चालू करें.
यह ध्यान में रखना भी बेहद जरूरी है कि हर कार का Start-Stop System एक जैसा नहीं होता. पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों में सिस्टम अलग हो सकता है. कुछ कारों में इंजन बंद करने के लिए लंबे समय तक बटन दबाना पड़ सकता है, जबकि कुछ मॉडल अलग सुरक्षा प्रोसेस अपनाते हैं. इसलिए अपनी कार के Owner's Manual में Start-Stop Button से जुड़ी जानकारी पढ़ना सबसे बेहतर है.
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.