कार के सस्पेंशन सिस्टम का काम सिर्फ सफर को आरामदायक बनाना नहीं है, बल्कि यह गाड़ी के टायरों को सड़क के संपर्क में बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. खराब या कमजोर सस्पेंशन का असर कार की राइड क्वालिटी से लेकर ब्रेकिंग और हैंडलिंग तक पर पड़ता है. यही वजह है कि सस्पेंशन को ऐसी चीज नहीं समझना चाहिए जिसे केवल खराब होने के बाद ही देखा जाए.
आमतौर पर कार के सस्पेंशन पार्ट्स की कोई एक तय उम्र नहीं होती. सामान्य इस्तेमाल और अच्छी सड़कों पर चलने वाली कार में शॉकर या स्ट्रट जैसे प्रमुख पार्ट्स लगभग 60,000 से 1,00,000 किलोमीटर तक चल सकते हैं. हालांकि सड़कों पर गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और खराब रोड कंडीशन के कारण इनकी उम्र इससे कम भी हो सकती है. इसलिए केवल कार की उम्र देखकर सस्पेंशन बदलने का फैसला करना सही नहीं है.
अगर सालों की बात करें तो कई कारों में सस्पेंशन से जुड़े प्रमुख पार्ट्स 5 से 8 साल या उससे ज्यादा भी चल सकते हैं. लेकिन यह कोई फिक्स टाइमलाइन नहीं है. जिस कार का इस्तेमाल रोजाना खराब सड़कों पर ज्यादा होता है, उसके सस्पेंशन पार्ट्स जल्दी घिस सकते हैं. वहीं कम चलने वाली और बेहतर सड़कों पर इस्तेमाल होने वाली कार में यही पार्ट्स लंबे समय तक चल सकते हैं.
6.26 लाख रुपये में 33 का माइलेज, Sunroof और 6 Airbags, बेस्ट हैं ये Sedan
अगर गाड़ी किसी गड्ढे या स्पीड ब्रेकर से गुजरने के बाद सामान्य से ज्यादा उछलती रहती है, तो यह शॉकर कमजोर होने का संकेत हो सकता है. सामान्य स्थिति में सस्पेंशन को कार बॉडी के उछाल को नियंत्रित करना चाहिए. अगर कार बार-बार ऊपर-नीचे होती रहे, तो सस्पेंशन की जांच करवाना बेहतर है. इसी तरह खराब सड़क पर गाड़ी चलाते समय पहले के मुकाबले ज्यादा झटके महसूस होना भी सस्पेंशन में समस्या का संकेत हो सकता है.
अगर टायर का ट्रेड एक तरफ ज्यादा घिस रहा है या टायर पर असमान पैटर्न दिखाई दे रहा है, तो इसकी वजह व्हील अलाइनमेंट के साथ-साथ सस्पेंशन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है. खराब सस्पेंशन कार के पहियों पर पड़ने वाले दबाव और सड़क से उनके संपर्क को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा तेज मोड़ पर कार का ज्यादा झुकना, ब्रेक लगाने पर आगे का हिस्सा जरूरत से ज्यादा नीचे जाना या हाई-स्पीड पर गाड़ी का अस्थिर महसूस होना भी जांच की वजह है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.