आज के समय में कार सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं रह गई है. ऐसे में लंबे सफर, रोजाना ऑफिस ड्राइविंग या शहर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाते समय कुछ छोटे-छोटे गैजेट्स काफी काम आ सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई डिवाइस को कार में लगाने के लिए किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती. सही गैजेट का चुनाव आपकी ड्राइविंग को ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक बना सकता है.
हालांकि बाजार में कई सारे ऑटोमोबाइल गैजेट्स मौजूद है और हर डिवाइस खरीदना जरूरी नहीं होता. कुछ गैजेट वास्तव में रोजमर्रा के इस्तेमाल में उपयोगी होते हैं, जबकि कुछ केवल अतिरिक्त फीचर के तौर पर काम आते हैं. इसलिए कार के लिए गैजेट खरीदते समय अपनी जरूरत, कार के मॉडल और इस्तेमाल के तरीके को ध्यान में रखना चाहिए.
टायर में सही हवा का दबाव कार की सेफ्टी और माइलेज दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. TPMS यानी Tyre Pressure Monitoring System ऐसा गैजेट है जो टायर के एयर प्रेशर और कई मामलों में तापमान पर भी नजर रखने में मदद करता है. अगर किसी टायर में हवा कम हो रही है तो समय रहते इसका पता चल सकता है. खासकर हाईवे पर लंबी ड्राइव करने वालों के लिए यह गैजेट उपयोगी हो सकता है.
कार में छोटा पोर्टेबल एयर कंप्रेसर रखना भी समझदारी है. टायर में अचानक हवा कम होने पर पेट्रोल पंप या पंचर की दुकान खोजने की परेशानी कम हो सकती है. आजकल कई कॉम्पैक्ट एयर पंप डिजिटल डिस्प्ले और ऑटो कट-ऑफ जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. हालांकि इसे टायर रिपेयर का विकल्प नहीं समझना चाहिए.
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
डैशकैम आज के समय में कार के लिए सबसे उपयोगी गैजेट्स में से एक माना जाता है. यह ड्राइविंग के दौरान सड़क की वीडियो रिकॉर्डिंग करता है. दुर्घटना या किसी विवाद की स्थिति में रिकॉर्डिंग घटनाक्रम को समझने में मदद कर सकती है. डैशकैम खरीदते समय वीडियो क्वालिटी, लो-लाइट रिकॉर्डिंग, वाइड एंगल और स्टोरेज सपोर्ट जैसे फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए.
पुरानी कारों में जहां आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं मिलता, वहां Bluetooth FM Transmitter काम आ सकता है. यह फोन को कार के ऑडियो सिस्टम से कनेक्ट करने में मदद करता है और इसके कई मॉडल कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
कार का इंटीरियर साफ रखने के लिए छोटा Car Vacuum Cleaner भी उपयोगी गैजेट है. सीटों के बीच फंसी धूल, डैशबोर्ड की गंदगी और फ्लोर मैट पर जमा छोटे कणों को आसानी से साफ किया जा सकता है. अगर आप कार में अक्सर सफर करते हैं या परिवार के साथ लंबी यात्राएं करते हैं, तो यह गैजेट खास तौर पर काम आ सकता है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.