मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, लखनऊ समेत अन्य जगहों पर मंगलवार को दशहरे का त्योहार मनाया गया। गौतमबुद्ध नगर में एक जगह ऐसी भी है, जहां रावण का पुतला दहन अपशगुन माना जाता है। यहां के लोगों की मान्यता है कि वे उनके पूर्वज है और इसलिए यहां के लोग रावण को अपना बेटा मानकर उसकी विधिवत पूजा करते हैं।




नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुबह से ही लोगों में रावण पुतला दहन को लेकर उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम में दशहरा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। रावण का पुतला 80 फीट, कुंभकरण का 75 फीट और मेघनाद का 65 फीट ऊंचा था।




गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने रिमोट से बटन दबाकर रावण पुतले का दहन किया। तीनों पुतलों को इलेक्ट्रिक शॉट से जलाया गया और इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। आयोजन स्थल पर पहले से तैयारियां पूरी की गई थीं। पुतलों को रंग-बिरंगी सजावट और बिजली की रोशनी से सजाया गया था। दशहरा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।




इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर इकोटेक-12 में रावण पुतला दहन किया गया। ग्रेटर नोएडा के साइट-4 रामलीला मैदान में भी धू-धू कर रावण पुतला दहन किया गया। ग्रेटर नोएडा में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 में दशहरे पर 70 फीट ऊंचे रावण और 65-65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन रंगीन आतिशबाजी के साथ हुआ।




ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में रावण की हुई पूजावहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख गांव में दशहरा अन्य स्थानों से बिल्कुल अलग रूप में मनाया जाता है। यहां रावण के पुतले का दहन नहीं होता, बल्कि उन्हें गांव का पुत्र मानकर पूजा जाता है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि रावण का जन्म इसी गांव में हुआ था। गांव में रावण के पिता ऋषि विश्रवा से जुड़ा एक शिव मंदिर भी स्थित है। दशहरे के अवसर पर यहां शस्त्र पूजन किया जाएगा।




लखनऊ में हुआ रावण दहनलखनऊ में 75 फीट ऊंचे रोबोटिक रावण का दहन हुआ। क्रेन पर सवार होकर श्रीराम ने बाण चलाया। ऐशबाग रामलीला में रोबोटिक रावण आकर्षण का केंद्र रहा। जय श्रीराम के नारों से मैदान गूंज उठा। क्रेन पर सवार श्रीराम ने रावण वध किया। ऐशबाग में रावण दहन देखने करीब 4 हजार लोग पहुंचे। धक्का-मुक्की के हालात बने रहे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.