कोटाः राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में चार युवकों के डूबने की घटना के बाद बचाव और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हादसे पर गहरा दुख जताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वो रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और वहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम और बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही, नहर में बहे चारों युवकों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
तलाशी अभियान का दायरा बढ़ाने के निर्देश ने अधिकारियों से कहा कि युवकों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और बचाव अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि नहर के अधिक से अधिक हिस्से में युवकों की तलाश की जा सके। उन्होंने रेस्क्यू टीमों को उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने और अभियान को पूरी तत्परता के साथ जारी रखने पर जोर दिया।
नहर के स्टॉपर्स वाले स्थानों पर भी तलाश के निर्देशलोकसभा अध्यक्ष ने शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएडी अधिकारियों से कहा कि नहर के उन हिस्सों में भी युवकों को तलाशा जाए, जहां पानी के बहाव को रोकने या नियंत्रित करने के लिए स्टॉपर्स लगे हुए हैं। इन स्थानों सहित नहर के संभावित हिस्सों में व्यवस्थित तरीके से तलाशी लेने पर जोर दिया गया, ताकि अभियान के दौरान कोई जगह छूट न जाए।
बिरला ने प्रशासन और बचाव दल को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा तलाशी अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापता युवकों का पता लगाने के लिए सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग किया जाए।
हादसे के कारणों की जांच के निर्देशघटनास्थल पर अधिकारियों से चर्चा के दौरान ओम बिरला ने जिला कलक्टर को हादसे के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे कारणों का पता लगाया जाए और भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
लोकसभा अध्यक्ष ने हादसे में लापता युवकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके सकुशल मिलने की कामना की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि तलाशी अभियान में पूरी गंभीरता बरती जाए और युवकों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग युवकों की तलाश को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल, चारों युवकों का पता लगाने के लिए बचाव दल का अभियान जारी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.