रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को शामिल किया गया है। भूपेन्द्र नाग को युवा मोर्चे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। वहीं, अनमोल झा को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।




ने कहा- भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आप सभी युवा साथी ऊर्जा और सेवाभाव के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं।






कौन हैं भूपेन्द्र नागभूपेन्द्र नाग छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे कांकेर जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 मई 1991 को हुआ है। वह अनुसूचित जनजाति समूह की बल्बा जाति से आते हैं। भूपेन्द्र नाग ने बस्तर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। भूपेन्द्र नाग भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के पूर्व मीडिया पैनलिस्ट भी रहे हैं।






संगठन में काम का अनुभवभूपेन्द्र नाग, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। इसके साथ ही वह दुर्ग संभाग के प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत 2007 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। भूपेन्द्र नाग के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।






प्रदेश संगठन में किए कामों का ईनामजानकारी के अनुसार, बस्तर क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के साथ -साथ प्रदेश स्तर पर संगठन में अच्छा काम करने का इनाम उन्हें मिला है। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ को भाजयुमो के राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.