कवर्धा: छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने विधानसभा सीट कवर्धा के दौरे पर हैं। कवर्धा में विधायक विजय शर्मा का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। कभी वह लोगों के बीच बैठकर जनसमस्या सुनने लगते हैं को कभी ऑटो में बैठकर दुर्गा पंडाल में पहुंच जाते हैं। इसी क्रम में डेप्युटी सीएम विजय शर्मा देर रात कबीरधाम जिले के ढोंघा और कोडार गांव में आयोजित मां दुर्गा पूजन में पहुंचें।
भक्तिमय अंदाज में दिखे डेप्युटी सीएमइस दौरान का अलग ही भक्तिमय अंदाज देखने को मिला। माता के भजनों और जसगीतों के बीच उन्होंने स्वयं हाथों में मंजीरा थाम लिया और ग्रामीणों के साथ भक्ति में रम गए। ढोलक, झांझ और मंजीरे की मधुर थाप पर उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ झूम उठे। माता के जयकारों और पारंपरिक जसगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
उपमुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चनाउप मुख्यमंत्री शर्मा ने दोनों गांवों में माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान आस्था, लोक संस्कृति और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।
लोगों की समस्याएं सुनींधार्मिक कार्यक्रमों के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें भी सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और देर रात तक ग्रामीणों के बीच भक्ति रस में डूबे हुए दिखे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जमीन पर बैठकर सुनी समस्याडेप्युटी सीएम विजय शर्मा का एक अनोखा अंदाज देखने को तब मिला था जब वह अपने क्षेत्र के दौरे पर जमीन पर बैठकर लोगों की समस्या सुनने लगे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने अधिकारियों को फिर से सड़क उखाड़ कर नए सिरे से बनाने के निर्देश दिए थे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.