कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के गेट नंबर स्थित हनुमान मंदिर से भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी के मुकुट चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए भगवान के मुकुट बरामद कर लिये है, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।




जीआरपी थाना प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि मंदिर से मुकुट चोरी होने के मामले में रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो युवक फुटेज मे दिखाई दिया। साथ ही थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने रविवार रात को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्रयागराज साइड स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी कृष्णा तिवारी 20 वर्ष निवासी लवली टीका मऊ, थाना बिसंडा, जिला बांदा को गिरफ्तार कर लिया।




पूछताछ में आरोपी ने स्टेशन के गेट नंबर 1 पर बने हनुमान मंदिर से काली मां, दुर्गा और गणेश भगवान के चार मुकुट चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के सभी चार मुकुट बरामद कर लिए।



पुलिस ने दी जानकारी


इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.