अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित चुनाव संबंधी स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में तैनात आरएसी (RAC) के जवान की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार शाम करीब 5:15 बजे 31 वर्षीय कॉन्स्टेबल नरेंद्र गोदारा ने अपनी सर्विस राइफल एसएलआर (SLR) से अपनी ठुड्डी पर गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब ड्यूटी की शिफ्ट बदलने का वक्त था। अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
2018 बैच के कॉन्स्टेबल था नरेंद्र गोदारासूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, एडिशनल एसपी (सिटी) हिमांशु जांगिड़ और आदर्श नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) टीमों को बुलाया गया। टीमों ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। नरेंद्र गोदारा वर्ष 2018 बैच के कॉन्स्टेबल था और 9वीं RAC टोंक की ए-कंपनी में तैनात था। यह कंपनी 16 अक्टूबर से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगी हुई थी।
अजमेर में किराए के मकान में रहते था नरेंद्रपुलिस के अनुसार, नरेंद्र गोदारा अजमेर में किराए के मकान में रहते था। उनकी पत्नी भी अजमेर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके साढू नारायण सिंह दरगाह थाने में एएसआई (ASI) हैं। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब जवान की ड्यूटी से जुड़ी परिस्थितियों, पारिवारिक स्थिति और घटना से ठीक पहले की गतिविधियों सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.