भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने 18 अक्टूबर 2026 को चार IAS अधिकारियों के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया। इस प्रशासनिक फेरबदल में जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले इन दोनों जिम्मेदारियों को IAS अधिकारी संस्कृति जैन संभाल रही थीं।
रामप्रकाश अहिरवार मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। भोपाल में नई जिम्मेदारी मिलने से पहले वह जबलपुर नगर निगम के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उनके प्रशासनिक अनुभव में नगरीय निकाय और शहरी विकास से जुड़े पद शामिल रहे हैं।
इंजीनियरिंग से प्रशासनिक सेवा तक का सफरजानकारी अनुसार, ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की पढ़ाई की है। वह राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए। उनका प्रशासनिक सफर प्रदेश के अलग-अलग शहरी निकायों और विकास संस्थाओं से जुड़ा रहा है।
इंदौर विकास प्राधिकरण में भी संभाली जिम्मेदारीरामप्रकाश अहिरवार इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी CEO के पद पर भी काम कर चुके हैं। अधिकारी की उपलब्ध प्रोफाइल में मई 2022 से सितंबर 2025 तक इंदौर विकास प्राधिकरण में उनकी पदस्थापना दर्ज है। इसके बाद सितंबर 2025 में उन्हें जबलपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी मिली थी। इसके पहले आईडीए इंदौर में डायरेक्टर, इसके पहले
सागर नगर निगम में आयुक्त सह स्मार्ट सिटी में सीईओ व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सहित अन्य पद संभाल चुके हैं। उनके प्रशासनिक कॅरियर में कम समय में उन्हें विभिन्न निकायों और संस्थाओं में काम का अनुभव राह है।
भोपाल नगर निगम और मेट्रो की दोहरी जिम्मेदारीभोपाल नगर निगम आयुक्त के तौर पर रामप्रकाश अहिरवार के कार्यक्षेत्र में शहर की नागरिक सुविधाओं और नगरीय प्रशासन से जुड़े काम आएंगे। वहीं, मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार उन्हें मेट्रो परियोजना से जुड़े प्रशासनिक कामकाज में भी जिम्मेदारी देगा।
नगर निगम में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, सड़क और दूसरी नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे अहम रहेंगे। मेट्रो से संबंधित कामों में परियोजना के विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय की जरूरत होगी। इन क्षेत्रों में उनके कामकाज और प्राथमिकताओं पर अब नजर रहेगी।