मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर मचे घमासान के बीच महाराष्ट्र में एक नई मुश्किल सामने आई है। यहां पर मतदाता सूची से नाम कटने के बाद दोबारा जुड़वाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए 'फॉर्म 6' परेशानी का सबब बन गया है। लोगों को आ रही इस समस्या को हल करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनाव आयोग को फॉर्म में संशोधन करने का प्रस्ताव भेजा है। महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई पुराने मतदाताओं के नाम सूची से हट गए थे। फॉर्म 6 का उपयोग नाम दर्ज कराने के लिए होता है, इसलिए पहले से पंजीकृत लोगों को भी इसी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस फॉर्म में 'पहली बार मतदाता बनने' की घोषणा से पुराने मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र सीईओ ने इस हटाने की मांग की है।




लोगों को क्या है डरजानकारी के अनुसार लोगों को डर है कि गलत घोषणा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। महाराष्ट्र चुनाव कार्यालय के इस प्रस्ताव का उद्देश्य इसी असमंजस को दूर करना है। यदि चुनाव आयोग इस बदलाव को हरी झंडी दे देता है, तो पहले से मतदाता रहे नागरिकों के लिए दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया काफी आसान और स्पष्ट हो जाएगी। प्रस्ताव में फॉर्म के शीर्षक से 'नए मतदाता' शब्द हटाने, पहले से पंजीकृत रहे लोगों के लिए अलग घोषणा का विकल्प देने और पुराने मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर दर्ज करने की सुविधा देने की मांग की गई है।




महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मांगें:

  • फॉर्म-6 के शीर्षक से नए मतदाता शब्द को हटाया जाए।

  • पहले से पंजीकृत रहे मतदाताओं के लिए एक अलग और स्पष्ट घोषणा का विकल्प जोड़ा जाए।

  • पुराना मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबर दर्ज करने की सुविधा दी जाए ताकि रिकॉर्ड आसानी से मिल सके।

  • महाराष्ट्र के CEO कार्यालय ने यह प्रस्ताव भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) को भेजा है, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है।

डिजिटल बदलाव की मांगसीईओ महाराष्ट्र ने चुनाव आयोग के डिजिटल सिस्टम में भी बदलाव सुझाए गए हैं। इसके लिए नियमों में संशोधन की जरूरत पड़ सकती है। 29 सितंबर को आयोग ने उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था, जहां एसआईआर पूरा हो चुका है. इसका मकसद छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। अभी तक भारत निर्वाचन आयोग ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.