बेगूसरायः अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में बिहार कनेक्शन की भी जांच शुरू हो गई है। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर बेगूसराय पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के परिजनों से पूछताछ की।




बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा मुहल्ले में रहने वाले ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना में फिलहाल ऋतिक की भूमिका या संलिप्तता की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




मुंबई पुलिस से इनपुट मिलते ही बेगूसराय पुलिस कार्रवाई में जुटीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस से सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस भी सक्रिय हो गई। सूचना मिलने के बाद बेगूसराय पुलिस तुरंत ऋतिक के घर पहुंची और उसकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की। ऋतिक के परिजनों से पुलिस ने उसके मुंबई जाने और वहां रहने के साथ ही हाल ही में उससे हुई बातचीत के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की।




दो महीने पहले हुई थी ऋतिक की शादी पिपरा चौक के निकट कपड़े की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वो नाश्ते की एक छोटी दुकान भी संचालित करते हैं। परिवार का स्थायी घर मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा में बताया गया है। जबकि ऋतिक की शादी इटावा मोहल्ले में हुई है।




परिजनों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई कि ऋतिक करीब दो महीने पहले था। मुंबई में वो एक गेस्ट हाउस में काम करता था और वहीं रह रहा ता। परिवार का कहना है कि पुलिस के घर पहुंचने के बाद ही इस मामले की जानकारी उन्हें मिली।




ऋतिक से परिजनों का नहीं हो पा रहा संपर्कपरिजान ऋतिक से संपर्क भी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका मोबाइल फोन अभी स्वीच ऑफ बता रहा है। परिजनों का कहना है कि ऋतिक ऐसी घटना में शामिल नहीं हो सकता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.