' बिग बॉस 20 ' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान हमेशा की तरह कई सारे फन गेम्स लेकर आए। उन्होंने घरवालों से पूछा कि कौन किससे ऑबसेस्ड है। साथ ही, आज घर का एख सदस्य बेघर हो गया। शॉकिंग एविक्शन में एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया।
सलमान खान ने अपने हिट गाने पर डांस करते हुए एंट्री की। सलमान ने आते ही घरवालों की तारीफ की, खासकर कनिका और गुल्लू की। फिर उन्होंने अरिश्फा से कहा कि वो इतनी जल्दी चीजों पर रिएक्ट क्यों करती हैं। सभी ने बताया कि कनिका और अरिश्फा में से कौन ज्यादा बेवकूफी करता है। ज्यादा लोगों ने अरिश्फा का नाम लिया।
घरवालों में कौन किससे ऑब्सेस्ड?इसके बाद सलमान ने घरवालों को ये बताने के लिए कहा कि इस घर में कौन किससे ज्यादा ऑबसेस्ड हैं। घरवालों ने इसका जवाब दिया, जिसमें माही ने कहा कि आसिफ लव से ऑबसेस्ड हैं। आसिफ ने कहा कि स्काउट लव से ऑबसेस्ड हैं। आम्रपाली कहती हैं कि काजी यंग और स्काउट से ऑबसेस्ड हैं। काजी कहते हैं कि यंग माही से ऑबसेस्ड हैं। यंग कहते हैं कि माही काजी से ऑबसेस्ड हैं।
इस तरह हुआ एलिमिनेशनफिर सलमान खान ने अंत में अनाउंस किया कि अमन, उदिति और मैरी कॉम में से कौन घर से बेघर हुआ है। सलमान खान ने तीनों को जाकर दरवाजे के पास खड़े होने के लिए कहा, तीनों में से जो बेघर हो जाएगा, दरवाजा खुलने पर वो कंटेस्टेंट नहीं होगा।
घर से बेघर हुए अमन गांधीजब दरवाजा खुला तो पहली बार में उदिति, मैरी कॉम और अमन तीनों खड़े थे। दूसरी बार में भी यही हुआ। लेकिन तीसरी बार जब दरवाजा खुला तो अमन वहां नहीं थे। इसका मतलब है कि अमन बेघर हो गए हैं और उदिति और मैरी कॉम सेफ हैं। अरिश्फा इस बात को जानकर बहुत रोती हैं। साथ ही, सलमान खान बताते हैं कि अगले हफ्ते वो नहीं आएंगे और उनकी जगह रोहित शेट्टी एपिसोड में जिम्मा संभालेंगे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.