नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका से जुड़े जमानत मामले की सुनवाई के दौरान मंदिर मार्ग के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को धमकी मिलने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




पांच बजे तक कोर्ट रूम में नहीं गए रत्ना सिंह इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि CJP के सदस्य सुबह से ही संबंधित प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें बताया गया था कि सुनवाई दोपहर 12 बजे होगी। उन्होंने आगे कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। लेकिन स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन शाम पांच बजे तक अदालत कक्ष में नहीं आए।




SEM को मिला धमकी भरा संदेशरत्ना सिंह के अनुसार, सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने कुछ टिप्पणियां कीं और फिर बताया कि उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिला है। उनके मुताबिक, इसके बाद पूरी चर्चा इसी संदेश पर केंद्रित हो गई और दोनों की रिहाई के लिए पूरी की गई औपचारिकताओं पर विचार नहीं हुआ।




क्या था पूरा मामलाआपको बता दें कि यह पूरी घटना आशुतोष रंका और सौरव दास की जमानत से संबंधित है। आरोप है कि इस मामले की सुनवाई या कार्यवाही के दौरान SEM को प्रभावित करने या दबाव बनाने की नीयत से अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कानूनी कदम उठाया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.