कटिहार: कहते हैं कि शारदीय नवरात्र के दौरान बेटी का जन्म सीधे- सीधे माता का घर में आगमन होता है। लोग लक्ष्मी के रूप में देवी दुर्गा के रूप में बेटी के आगमन को लेते हैं। कटिहार में एक मुस्लिम परिवार ने नवरात्र के दौरान बेटी के जन्म पर इतनी खुशी मनाई कि पड़ोसी भी देखकर हैरान हो गये। पिता ने कार को दुल्हन की तरह सजाया और समाज को बेटी बचाओ का संदेश दिया। परिवार ने कार को बैलून और हैप्पी बर्थ डे के स्टीकर से ऐसा सजाया, जिसे देखकर लोग हैरानी जाहिर करते रहे।
बेटी का स्वागत देवी की तरहलोगों का कहना है कि ये परिवार अनोखा है। एक तरह जहां कुछ परिवारों में बेटी के आगमन पर खुशी गायब हो जाती है, वहीं इस परिवार ने बेटी का स्वागत ऐसे किया, जैसे नवरात्र में उनके घर साक्षात देवी ने पधारा है। दिया है। बेटियां पिता का अभिमान होती हैं। परिवार का मान होती हैं। बेटियां परिवार के सपनों का उड़ान होती हैं। कटिहार के मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी के स्वागत के लिए कार को सजाया और घर को सजाया, उसके बाद उसे अस्पताल से घर लेकर पहुंचे।
नवरात्र के पावन महीने में जन्मनवरात्र के पावन अवसर पर कटिहार सदर अस्पताल में मनिहारी के नवाबगंज निवासी मो. तारिक के घर एक बच्ची ने जन्म लिया, बच्ची के जन्म पर परिवार में खुशी का माहौल है यही है खुशी इस बात की भी है कि बच्ची का जन्म शारदीय नवरात्र चल रहा है। और इस मौके पर बेटी का आगमन हुआ है। एक मुस्लिम परिवार में बच्ची का जन्म हुआ और नवरात्र के दिन बच्ची का जन्म को लेकर परिवार के लोग काफी शुभ मान रहे है, बेटी के जन्म से परिवार के लोगो में खुशी का माहौल है। पिता मो. तारिक अपनी नन्ही परी को अस्पताल से घर ले जाने के लिए गाड़ी को दुल्हन की तरह सजाया और सदर अस्पताल पहुंचे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.