शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में वापसी पर बुरी तरह फ्लॉप हो गए हैं. 18 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे राउंड के मैच खेले जा रहे हैं. पहला मैच मिस करने के बाद गिल ने पंजाब के लिए दूसरे मैच में रिटर्न किया. छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच की पहली पारी में वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अजय मंडल ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
ग्रुप बी के इस मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. हरनूर सिंह और विहान मल्होत्रा के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई. उसके 10 रन बाद ही विहान भी 40 रन बनाकर आउट हो गए. गिल उसके बाद नंबर-4 पर बैटिंग करने आए, लेकिन अपनी पारी की पांचवीं ही गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए. गिल उम्मीद कर रहे थे कि गेंद टर्न होगी, लेकिन वह बैट और पैड के बीच से निकल कर सीधी स्टंप्स से जा टकराई.
Nibbi-nibba fc , here's your most technically sound player in a random domestic match 😂😂😂 Shubman gill - PR karau raat bhar runs karu .... bhar ( only any pitch which is not highway or taken heavy heavy rollers) https://t.co/W50KME0kTT
— BewareOfKSGIAN2.0 (Shriya) (@Sgksg3) October 18, 2026
बता दें कि भारत की वनडे और टेस्ट टीम बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली हैं. शुभमन गिल इन दोनों टीमों की कप्तानी कर रहे होंगे. हालांकि आखिरी 2 वनडे मैचों से गिल बाहर रहेंगे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान गिल ने डोमेस्टिक रेड-बॉल क्रिकेट का रुख करके सराहनीय फैसला लिया है.
शुभमन गिल एक रन पर आउट होने की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं. ये वही शुभमन गिल हैं, जो कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में 334 रन बनाकर आ रहे हैं. मगर रेड बॉल क्रिकेट में वापस आते ही फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी. एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ऐसा बल्लेबाज बताया जो केवल फ्लैट पिचों पर स्कोर करता है और थोड़ी भी पिच कठिन होने पर हथियार डाल देता है.
Shubman Gill is struggling against spin even in domestic cricket, yet people expect him to score runs in New Zealand ’s swing-friendly conditions? 🤡 Flat-pitch bully, exposed whenever conditions get tough! The biggest flat track bully i have ever seen🤡 https://t.co/kMJRyFUudu
— Brook 💛 (@UrvilPatellf0g) October 18, 2026
Shubman Gill is now failing even in domestic cricket! 🤡😂 Can score only against flat pitches and minnow teams. https://t.co/kMJRyFUudu
— Brook 💛 (@UrvilPatellf0g) October 18, 2026
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.