जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया है, वह उनके देश के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ये कारनामा उन्होंने ट्राई सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए किया. टेलर ने 101 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली.
ब्रेंडन टेलर ने 81 रनों की शानदार पारी में 10 चौके लगाए। उन्होंने क्रेग एर्विन के साथ 150 रनों की साझेदारी की, जिसकी मदद से टीम 271 रनों के अच्छे टोटल तक पहुंच पाई. टेलर जिम्बाब्वे के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ा है.
एंडी फ्लावर ने अपने वनडे करियर में 6786 रन बनाए, जो इससे पहले उनके देश के लिए टॉप रन स्कोरर थे. टेलर के अब 6837 रन हो गए हैं.
जनवरी, 2022 में ब्रेंडन टेलर पर आईसीसी ने साढ़े 3 साल का बैन लगाया था. तब आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया था कि टेलर न केवल ऑफर मिलने का खुलासा करने में विफल रहे, उन्होंने कथित भ्रष्टाचारियों से गिफ्ट और कैश भी लिया. उनके ऊपर एसीयू जांच (एंटी करप्शन यूनिट) में देरी या बाधा डालने का आरोप भी लगा था, जिसमे किसी दस्तावेज को छुपाना, उससे छेड़छाड़ या उसे नष्ट करना शामिल था. टेलर ने अपने ऊपर लगे आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया था.
मुकाबले की बात करें तो ब्रेंडन टेलर के 81 और क्रेग एर्विन की 93 रनों की शानदार पारी से जिम्बाब्वे ने 271 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 172 रनों पर सिमट गई. ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. जिम्बाब्वे ने ये मुकाबला 99 रनों से जीत लिया. क्रेग को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.
यह भी पढ़ें- कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.