पूर्व स्पिन गेंदबाज रमेश पवार चयन समिति में अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं. खबर है कि प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे, जबकि अजीत अगरकर के जाने के बाद खाली हुए पद को रमेश पवार भरेंगे. मौजूदा चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच (24) का अनुभव रखने वाले प्रज्ञान ओझा अंतरिम चीफ सेलेक्टर बने हुए हैं.
अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद चयन समिति में वेस्ट जोन का भार संभालने वाले चयनकर्ता का पद खाली हो गया था. इसको लेकर बीसीसीआई ने वैकेंसी निकाली थी, जिसके लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर रही. क्रिकबज के अनुसार रमेश पवार चयन समिति में अगरकर को रिप्लेस करने की दौड़ में सबसे आगे हैं. हालांकि चीफ सेलेक्टर का पद उन्हें नहीं मिलेगा. चयन समिति का वह सदस्य चीफ सेलेक्टर बनता है, जिसके पास सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का अनुभव होता है.
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को आवेदन की तारीख निकलने के बाद क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) 4-5 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया, जिनमें से वसीम जाफर भी एक रहे. रिपोर्ट अनुसार इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 अक्टूबर को की गई थी और उसके बाद पवार के प्रति सीएसी का विश्वास दृढ़ हुआ है. पवार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले थे.
जिन भी उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ, उनमें रमेश पवार और वसीम जाफर के अलावा पूर्व क्रिकेटर कॉनर विलियम्स, जैकब मार्टिन और सलिल अंकोला भी शामिल रहे. कॉनर और जैकब बड़ौदा के लिए खेल चुके हैं, जबकि सलिल मुंबई के लिए खेले हैं.
रमेश पवार का इंटरव्यू जूनियर सेलेक्शन पेनल के लिए हुआ था और एक समय उन्हें जूनियर सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाए जाने पर भी विचार किया गया था. मगर अब उन्हें सीनियर सेलेक्शन कमिटी में लाने पर विचार किया जा रहा है. चूंकि रमेश पवार को भारत की सीनियर क्रिकेट टीम की चयन समिति में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में जूनियर सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन पद डोडा गणेश के पास जा सकता है, जो कर्नाटक से आते हैं.
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.