भोपाल:एमपी में फिल्म शूटिंग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश में संपर्क अभियान तेज किया है। सीएम मोहन यादव शनिवार को आंध्रप्रदेश के दौरे पर थे। इस विजयवाड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान उन्हें मध्यप्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियों से अवगत कराया गया।
सीएम ने बताया कि, मध्य प्रदेश देश में फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को प्रदेश में शूटिंग के अवसरों से जोड़ने के साथ राज्य की नीतियों और उपलब्ध सुविधाओं को सामने रखा जा रहा है।
चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से भी मुलाकातवहीं ने विजयवाड़ा प्रवास के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की, इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मिलने पहुंचे थे। दौरे में फिल्म उद्योग, निवेश और शहरी विकास से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर संपर्क और जानकारी साझा करने पर जोर रहा।
निवेशकों को GIS 2027 में आने का न्योतासीएम यादव द्वारा विजयवाड़ा में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी की गईं। इनमें , औद्योगिक वातावरण और निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की गई।निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश करने और GIS 2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
अमरावती में स्मार्ट टाउनशिप और शहरी विकास पर चर्चाअमरावती में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (APCRDA) के अधिकारियों के साथ बैठक कर डिजिटल, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल एकीकृत टाउनशिप परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और विकास योजनाओं की जानकारी ली गई।