दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. त्योहारों के समय घर जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने राजस्थान के खातीपुरा से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन से राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को फायदा मिल सकता है.


भारतीय रेलवे ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि यह स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच चलाई जाएगी. ट्रेन के दोनों तरफ चलने की तारीखें और समय अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. ऐसे में अगर आप भी दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ट्रेन का शेड्यूल और ठहराव जरूर देख लें.


खातीपुरा से कोलकाता के बीच कब चलेगी स्पेशल ट्रेन?


रेलवे की ओर से दोनों दिशाओं में अलग-अलग ट्रेन नंबर के साथ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. 


ट्रेन नंबर 09709: खातीपुरा से कोलकाता



  • संचालन अवधि: 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक.

  • प्रस्थान: खातीपुरा से दोपहर 3:45 बजे.

  • गोमो पहुंचने का समय: अगले दिन दोपहर 2:50 बजे.

  • धनबाद पहुंचने का समय: शाम 4 बजे.

  • कोलकाता पहुंचने का समय: रात 10:15 बजे.


ट्रेन नंबर 09710: कोलकाता से खातीपुरा



  • संचालन अवधि: 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक.

  • प्रस्थान: कोलकाता से रात 12:30 बजे.

  • धनबाद पहुंचने का समय: सुबह 6:25 बजे.

  • गोमो पहुंचने का समय: सुबह 7 बजे.

  • खातीपुरा पहुंचने का समय: अगले दिन सुबह 7:10 बजे.





किन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव?



  • पश्चिम बंगाल: नेहाटी, बैरकपुर, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल.

  • झारखंड: धनबाद, गोमो, पारसनाथ और हजारीबाग रोड.

  • बिहार: कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और डीडीयू.

  • उत्तर प्रदेश: सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला.

  • राजस्थान: ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा.


स्पेशल ट्रेन में कितने कोच होंगे?


पोस्ट के मुताबिक, इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के कोच शामिल होंगे.



  • 4 स्लीपर कोच

  • 13 थर्ड एसी कोच

  • 3 सेकंड एसी कोच

  • 2 गार्ड डिब्बे


ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए


Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.