' बिग बॉस 20 ' के आज का वीकेंड का वार धमाकेदार रहा। सलमान खान ने जहां कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ की। वहीं उन्होंने कुछ के चेहरे से नकाब हटाया। सलमान ने कनिका और यंग की खूब तारीफ की और अरिश्फा की आंख खोली कि उनकी दोस्ती किस हद तक कैसी है।




सलमान खान ने आते ही अरिश्फा की तारीफ की और उनके बारे में बात की। उन्होंने उनके दोस्तों के बारे में भी बात की। सलमान ने घरवालों से पूछा कि आसिफ की कैप्टेंसी कैसी थी। सबने अपनी-अपनी शिकायतें बताईं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड मनीष गोयल से भी बात की और उनकी तारीफ की। वो घरवालों से कहते हैं कि उन्होंने इस हफ्ते अच्छा किया।




घरवालों ने बताया उन्हें किस बात का अफसोसआसिफ ने अपनी कहानी के बारे में बात की और इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई को गुस्से में थप्पड़ मारा था, जिसका उन्हें आज तक मलाल है। सलमान ने उन्हें समझाया और अपनी बात बताई कि उनके नाना को भी उनके माता-पिता की शादी से ऐतराज था। उसके बाद माही ने भी बताया कि वो अपनी मां से बहुत झगड़ा करती हैं जिसका उन्हें अफसोस है।








कनिका और यंग की तारीफकनिका मान ने भी अपनी बात बताई कि उन्होंने एक्टिंग के लिए घर छोड़ दिया था। उनके माता-पिता बहुत स्ट्रिक्ट हैं इसलिए घर में एक्टिंग अलाउड नहीं थी। सलमान खान ने यंग की तारीफ की कि उन्होंने अपने गुस्से को बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया है। उन्होंने कनिका को भी कहा कि उन्होंने सही चीजों पर बात की और घर में इस हफ्ते गलत के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहीं।








काजी से सलमान ने पूछे सवालसलमान खान काजी से कहते हैं कि उन्होंने बाहर जाकर कहा कि यंग गुलामी कर रहा था लेकिन वो बहुत सही कर रहा था। उन्होंने घरवालों से झूठ भी कहा कि ये बात सब कह रहे थे, लेकिन अकेले उन्होंने ही कहा था। काजी से सलमान ने और भी सवाल पूछे जिसका उनके पास जवाब नहीं था। उन्होंने आसिफ से भी कहा कि उन्होंने गुल्लू और नकुल को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।








अमन, अरिश्फा, उदिति की दोस्ती पर सवालसलमान खान अमन से पूछते हैं कि नकुल जब घर में आया था और उनके बारे में जो बोला, उसका वो जवाब क्यों नहीं दे पाए। सलमान खान ने अरिश्फा, उदिति और अमन से पूछा कि उनकी दोस्ती कैसी है कि अरिश्फा के लिए उनके दोस्तों ने ही नहीं बोला। सलमान खान के जाने के बाद आसिफ ने लव गिल को सॉरी भी कहा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.