नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी एमिरेट्स के विमान के उतरते समय उससे एक पक्षी टकरा गया। यह उड़ान दुबई से दिल्ली आई थी। पक्षी टकराने के कारण विमानन कंपनी को वापसी की उड़ान 14 घंटे से अधिक समय के लिए टालनी पड़ी।




एमिरेट्स ने यात्रियों को सूचित किया कि वापसी की उड़ान शनिवार शाम चार बजकर 25 मिनट पर रवाना होना निर्धारित थी, लेकिन अब इसके रविवार सुबह सात बजे रवाना होने की उम्मीद है।




हो रही विमान की मरम्मतखाड़ी क्षेत्र की विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, '17 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आ रही एमिरेट्स की उड़ान EK517 के विमान से उतरते समय पक्षी टकरा गया। इसके परिणामस्वरूप, दिल्ली से दुबई जाने वाली वापसी की उड़ान 'ईके517' में देरी होगी, क्योंकि विमान की जरूरी मरम्मत की जा रही है।' हालांकि, विमानन कंपनी ने विमान में सवार यात्रियों की संख्या जैसी जानकारी साझा नहीं की।






कंपनी ने की यात्रियों के ठहरने की व्यवस्थाएमिरेट्स ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कंपनी ने बताया कि उड़ान अब 18 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे रवाना होने की उम्मीद है।




विमान के सतह पर आया डेंटविमानन कंपनी एमिरेट्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया। समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, पक्षी के टकराने की घटना के बाद एयरपोर्ट के कर्मचारियों को विमान के नोज कोन (अगले हिस्से) की जांच करते हुए देखा गया। यह हिस्सा क्षतिग्रस्त लग रहा था, और इसकी सतह पर एक बड़ा डेंट (पिचकने का निशान) दिखाई दे रहा था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.