बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस ने बिहारीगंज थाना चंडिका स्थान मधेपुरा में चल रहे जागरण कार्यक्रम के दौरान की है। आरोपी की पहचान बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ला का रहने वाले संतोष कुमार पोद्दार के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान जमीन, नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी के मामले आए सामनेसंतोष कुमार पोद्दार, मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये लेने और कार्यक्रम रद्द होने के बाद राशि नहीं लौटाने का आरोपी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और फिर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संतोष पोद्दार से पूछताछ के दौरान जमीन दिलाने, नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने सहित अन्य लोगों के साथ ठगी के मामले भी सामने आए हैं।
मैथिली ठाकुर के शो के नाम पर की 2 लाख 40 हजार की ठगीनावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि पहसारा निवासी विभाकर कुमार सिंह ने 8 अक्टूबर 2024 को नावकोठी थाना में संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। आवेदन के अनुसार, संतोष कुमार ने बसेरा मंच के माध्यम से पहसारा में 25 अगस्त 2024 को गायिका मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने वाला था। कार्यक्रम करवाने के नाम पर संतोष कुमार ने विभाकर कुमार सिंह से दो लाख 40 हजार रुपये अग्रिम राशि के रूप में लिए थे। कार्यक्रम रद्द हो जाने के बाद अग्रिम राशि वापस मांगने पर संतोष कुमार टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने पर उसने 30 हजार रुपये लौटाए, शेष दो लाख 10 हजार रुपये वापस नहीं किया। बार-बार टालमटोल करने व राशि नहीं लौटाने पर विभाकर कुमार सिंह ने नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पूछताछ में पुलिस अधिकारी, टीचर से भी ठगी का मामला सामने आयाथानाध्यक्ष मो. फिरदौस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि थाना में पदस्थापित एक पुलिस ऑफिसर से जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये, बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक और अन्य लोगों से 28 लाख रुपये की भी कथित ठगी की गई। पुलिस सभी मामलों की जानकारी जुटाने और अन्य आरोपों की जांच करने में लगी है।
वहीं गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि चेक बाउंस का मामला है। कई लोगों के साथ उनका चेक बाउंस को लेकर मुकदमा है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.