पटना: बिहार पुलिस की राज्य सेवा से 14 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हो गए। इन 14 अधिकारियों के लिए आज पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीपीओ राकेश कुमार को बिहार की कार्यवाहक डीजीपी (DGP) प्रीता वर्मा ने अपने हाथों से आईपीएस का बैज पहनाकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को आईपीएस बने राकेश कुमार ने अपने जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार पल बताया। आइए जानते हैं कौन हैं राकेश कुमार...






47वीं बीपीएससी परीक्षा के टॉपर हैं राकेश कुमारराकेश कुमार 47वीं बीपीएससी परीक्षा के टॉपर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में नालंदा में प्रोबेशनरी डीएसपी के रूप में अपनी पुलिस सेवा प्रारंभ की। वर्ष 2011 में सिटी डीएसपी, गया के पद पर रहते हुए उन्होंने अपहरण एवं फिरौती के दो सनसनीखेज मामलों, जिनमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सात वर्षीय बालक गोलू का अपहरण भी शामिल था, का खुलासा किया था।






कई जिलों में SDPO रहे राकेश कुमार, शिवहर केस सॉल्व करने पर मिला मेडलवर्ष 2013 में एसडीपीओ, कटिहार सदर के पद पर रहते हुए उन्होंने संपत्ति संबंधी अनेक अपराधों का खुलासा किया था। वर्ष 2015 में उनकी पोस्टिंग सीतामढ़ी में हुई। इसके बाद 2018 में उन्हें शिवहर जिले में एसडीपीओ के पद पर पोस्टिंग मिली। इस दौरान शिवहर में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या का जांच कर दोषियों को सजा दिला। इसके लिए राकेश कुमार को वर्ष 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट अनुसंधान पदक (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation) से सम्मानित किया गया था।




वर्तमान में बक्सर में पदस्थापित हैं राकेश कुमारवर्ष 2021 में उन्होंने एसडीपीओ, खड़गपुर (मुंगेर), वर्ष 2024 में एसडीपीओ, लखीसराय के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने विशेष कार्य बल (STF) और एसडीपीओ, बाढ़ (पटना) के पद पर अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वे कमांडेंट, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-4/18, डुमरांव, बक्सर के पद पर कार्यरत हैं।




अपने सेवाकाल में उन्होंने अपहरण, फिरौती, हत्या, दुष्कर्म एवं संपत्ति संबंधी गंभीर अपराधों की जांच और खुलासे में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए प्राप्त केंद्रीय गृह मंत्री का पदक उनकी व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अपराध अनुसंधान के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.