नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।




लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वह देश के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं और पार्टी के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



एक हफ्ते पहले PM मोदी ने की थी मुलाकातलालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था।




मोदी ने आडवाणी के योगदान को किया था यादआडवाणी से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर उनके योगदान को याद किया था। उन्होंने कहा था कि आडवाणी की कई दशकों की सार्वजनिक सेवा और देश के जीवन में उनके योगदान की गहरी छाप रही है। मोदी ने देश की प्रगति को मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका का भी जिक्र किया था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.