पंकज मिश्रा, हमीरपुरः हमीरपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राठ विधानसभा क्षेत्र की एमएलए मनीषा अनुरागी की आपत्तजनिक तस्वीर सोशल मीडिया के इस्ट्राग्राम में पोस्ट करने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस पोस्ट को लेकर भाजपाईयों में भी रोष देखा जा रहा है।




यह मामला हमीरपुर जिले के राठ कस्बे का सामने आया है। कस्बे के राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र नारायण दास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 अक्टूबर को उसने इंस्टाग्राम पर एक आईडी से संबंधित पोस्ट देखी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, क्यूट बॉय 001 नाम से संचालित आईडी पर पोस्ट की गई तस्वीर से सम्मानित व्यक्तियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। उसने संबंधित आईडी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है। लेकिन किसी महिला की आपत्तिजनक तस्वीर एआई के माध्यम से तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शर्मनाक है।




विधायक मनीषा अनुरागी एक जनप्रतिनिधि होने के साथ महिला भी हैं। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर राठ कस्वबे में भाजपाईयों में असंतोष भी देखा जा रहा है। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी रतन साहू व आशुतोष शुक्ला ने कहा कि देश के पीएम व महिला विधायक के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय तस्वीर पोस्ट करना बेहद शर्मनाक है। जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।



जांच जारी


इस पूरे मामले को लेकर राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तहरीर मिलते ही सोशल मीडिया में पीएम व विधायक मनीषाअनुरागी की आपत्तजनिक फोटो पोस्ट करने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.