अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब बस 15 दिन ही बचे हैं. ऐसे में अगर इस बीच आप बैंक जाकर किसी काम को निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े (15 अक्टूबर-30 अक्टूबर) में बैंक 10 दिन बंद रहने वाले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 10 अलग-अलग दिन बंद रहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीच दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और करवा चौथ जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं. 


15 से 30 अक्टूबर के बीच बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट


17 अक्टूबर (शनिवार)-  महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी. चूंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है इसलिए देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.


18 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 


19 अक्टूबर (सोमवार)- महा नवमी / आयुध पूजा  के चलते अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.


20 अक्टूबर (मंगलवार)- विजया दशमी / दशहरा के अवसर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. सिवाय गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर.


21 अक्टूबर (बुधवार)- विजया दशमी के मौके पर अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.


22 और 23 अक्टूबर (गुरुवार और शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन) के लिए केवल गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे.


24 अक्टूबर (शनिवार)-  महीने का चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.


25 अक्टूबर (रविवार)- रविवार की छुट्टी रहेगी. साथ में इस दिन ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का विशेष अवकाश भी रहेगा. 


26 अक्टूबर (सोमवार)- लक्ष्मी पूजा / एसेशन डे / वाल्मीकि जयंती के चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.


29 अक्टूबर (गुरुवार)- करवा चौथ की वजह से केवल शिमला में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.


छुट्टियों में लें ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा


बैंक बंद होने मतलब यह नहीं हैं कि आप जरूरी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. आप Paytm, Phonepe और GooglePay जैसे UPI ऐप्स की मदद से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं, बिल पेमेंट, रिचार्ज वगैरह करा सकते हैं. कैश निकालने के लिए ATM की मदद ले सकते हैं. बैंकिंग ऐप्स के जरिए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और बाकी दूसरी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.


ग्राहकों को बस इस बात का ध्यान रखना है कि कई बार तकनीकी खराबी या मेंटेनेंस के चलते डिजिटल ट्रांजेक्शन में दिक्कतें आ सकती हैं. इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है. हालांकि, जिन कामों के लिए मैन्युअल प्रोसेसिंग की जरूरत पड़ती है, उनके लिए आपको अगले वर्किंग डे तक का इंतजार करना होगा. 




बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.