खुले बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ रही चीनी की कीमतों से आम जनता को राहत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार खुले बाजार में लगभग 65 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही चीनी को मात्र 52 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उपलब्ध करा रही है.
दरअसल इस योजना की शुरुआत लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर से की गई है, जहां ग्राहक 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो और 50 किलो के पैक में रियायती दरों पर चीनी खरीद सकते हैं. अगर बाजार में कीमतें नियंत्रित नहीं होती हैं तो सरकार इस सुविधा का दायरा राज्य के अन्य शहरों तक भी बढ़ा सकती है.
यूपी में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद- सरकार
बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अक्तूबर को चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी की कीमतों को लेकर समीक्षा बैठक की थी. बैठक में सीएम ने निर्देश दिया था कि लोगों को महंगी कीमत पर चीनी खरीदने पर मजबूर न होना पड़े. सरकार के मुताबिक, यूपी में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
अधिकारियों ने कहा है कि संपूर्णनगर सहकारी चीनी मिल की ओर से आपूर्ति की जाने वाली चीनी की कीमत में थोड़ा अंतर होगा. यहां...
अधिकारियों ने बताया है कि लोग सब्सिडी वाली चीनी हर दिन खरीद सकते हैं. ग्राहक गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित बिक्री केंद्र से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चीनी खरीद सकते हैं. देश में कई महीनों से लगातार चीनी के दाम बढ़ रहे हैं. रिटेल मार्केट में चीनी 65 से 70 रुपए किलो के बीच मिल रही है. चीनी के दाम कम हो, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी कई फैसले लिए गए हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.