देश में एथेनॉल उत्पादन का दायरा अब तेजी से बढ़ रहा है. ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने जानकारी दी है कि एथेनॉल आपूर्ति 2025-26 सितंबर के आखिर तक तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को कुल 9.87 अरब यानी करीब 987 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की गई है, जो कुल अनुबंधित आवंटन का 82.5 फीसदी है.
AIDA ने बताया है कि इस आपूर्ति में अनाज आधारित फीडस्टॉक की हिस्सेदारी 71 फीसदी से ज्यादा रही है, जिसमें मक्का सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा और इसने अकेले 4.13 अरब लीटर एथेनॉल का योगदान दिया. इसके अलावा चीनी आधारित फीडस्टॉक्स से 2.82 अरब लीटर एथेनॉल की आपूर्ति की गई, जो बेहतर ऊर्जा सुरक्षा और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि गन्ने के रस की आपूर्ति 1.51 अरब लीटर रही, जबकि इसके लिए 1.66 अरब लीटर का आवंटन किया गया था. वहीं, अनाज आधारित कच्चे माल से 7.05 अरब लीटर ईंधन की आपूर्ति हुई है.
एथेनॉल का कहां कहां होता है इस्तेमाल?
पेट्रोल ब्लेंडिंग
भारत में एथेनॉल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पेट्रोल के साथ मिलाकर ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में किया जाता है. भारत सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है, जिसे E20 कहा जाता है. देश के तमाम पेट्रोल पंपों पर अब E20 ईंधन उपलब्ध है.
रासायनिक और औद्योगिक उपयोग
रासायनिक उद्योगों में एथेनॉल का इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण रॉ मटेरियल के रूप में होता है. इससे विभिन्न रसायन, विलायक, एसीटिक एसिड, एथिल एसीटेट और ईथर बनाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल प्लास्टिक, सिंथेटिक रबर और अन्य पेट्रो-केमिकल उत्पादों के विकल्प के रूप में भी किया जाता है.
फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा क्षेत्र
चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एथेनॉल का व्यापक उपयोग है. कफ सिरप, होम्योपैथिक दवाइयों के टिंचर और कई अन्य तरल औषधियों में एथेनॉल का उपयोग विलायक के रूप में किया जाता है. हैंड सैनिटाइज़र, सर्जिकल स्पिरिट और कीटाणुनाशक बनाने में भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है.
शराब और अन्य पेय पदार्थ
भारत में एथेनॉल का एक बड़ा हिस्सा मानवरूप पेय पदार्थों, अल्कोहलिक ड्रिंक्स जैसे बीयर, व्हिस्की, वाइन को बनाने में भी किया जाता है, हालांकि इसके लिए खाद्य-आधारित और शीरा-आधारित डिस्टिलरीज का इस्तेमाल होता है.
बता दें कि कांच साफ करने वाले स्प्रे, पेंट थिनर, और वार्निश में एथेनॉल का उपयोग किया जाता है.
यह भी पढ़ें- यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.