पटना: बिहार की सियासत में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले अनुष्का यादव को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अनुष्का यादव पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने तेज प्रताप यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वो तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, उनकी लंबी आयु हो।






तेज प्रताप की बातों पर ध्यान नहीं देतीं: अनुष्का यादवदरअसल पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुष्का यादव पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि मैं तेज प्रताप की बातों पर ध्यान नहीं देतीं। मेरे पास फालतू समय नहीं है कि मैं इसे देख सकूं। मेरी बेटी है। मैं अपनी बेटी पर ध्यान देती हूं। इन सब चीजों को नोटिस नहीं करती हूं। बस उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं। बता दें, इस दौरान अनुष्का यादव के साथ उनके भाई आकाश यादव और बेटी भी मौजूद थी।




तेज प्रताप के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं: अनुष्का यादवइस दौरान अनुष्का यादव से पत्रकार ने तेज प्रताप को लेकर सवाल किया। सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का यादव ने कहा कि जितनी भी कंट्रोवर्सी हुई है, उसे अभी तक हम सुन ही रहे हैं। उन पर हम कुछ नहीं बोल सकते हैं। बस उन सारी चीजों को लेकर मैं उनको दिल से धन्यवाद देती हूं।




अनुष्का यादव ने कहा कि वो जो भी चीज मीडिया में या कहीं भी बोल रहे हैं, उन सारी चीजों पर बोलना भी मेरे लिए बहुत कम है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। उनकी लंबी आयु हो।




उन्होंने कहा कि उन्होंने (तेज प्रताप यादव) जितनी भी कंट्रोवर्सी कर रहे हैं, उन सारी चीजों के लिए भी मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देती हूं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.