नई दिल्ली: दिल्ली में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत इस सप्ताह यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 81,080 चालान किए गए। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, पूजा पंडालों, मंदिरों, बाजारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर प्रमुख सड़कों और चिह्नित स्थानों पर यातायात प्रबंधन तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई।




यातायाता पुलिस ने एक बयान में कहा है कि इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 14,913, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के 1,234, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने के 785 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 4,032 चालान किए गए। इसमें कहा गया है कि गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 72 प्राथमिकी भी दर्ज की गईं।





  • दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 75.22 लाख से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 12.20 लाख, गलत दिशा में वाहन चलाने के 4.52 लाख, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के 79,626 और शीशों पर काली फिल्म लगाने के 25,761 चालान शामिल हैं।

  • गलत दिशा में वाहन चलाने पर 3,810 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने प्रभावित सड़कों के बारे में यातायात परामर्श जारी किए हैं और आयोजकों से कार्यक्रम स्थलों के आसपास यातायात स्वयंसेवक तैनात करने की अपील की है।

नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बस जब्तइस बीच यातायात पुलिस की पूर्वी रेंज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के अनुचित संचालन के खिलाफ सप्ताहभर अभियान चलाया। इसने एक बयान में कहा कि इस दौरान परमिट उल्लंघन के 162, गलत पार्किंग के 152, लेन उल्लंघन के 11 और अन्य नियमों के तहत 83 चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बसों को जब्त किया गया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.