जयपुर: राजस्थान में पंचायत सामान्य चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद अब प्रदेश भर में हजारों उम्मीदवार चुनावी समर में आमने-सामने हैं।






जिला परिषद चुनाव: 1,693 प्रत्याशी मैदान मेंप्रदेश के 16 जिलों की 586 जिला परिषद सीटों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 288 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए। इसके बाद अब अंतिम रूप से 1,693 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। इस दौरान पाली जिले में एक सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। पूरे राज्य में अलवर जिले से सर्वाधिक 180 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राजसमंद में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया।










पंचायत समिति चुनाव: 5,233 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मतपंचायत समितियों के स्तर पर 104 विभिन्न पंचायत समितियों के कुल 1,806 वार्डों (निर्वाचन क्षेत्रों) के लिए मुकाबला होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान कुल 988 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके बाद अब 5,233 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। पंचायत समिति स्तर पर राज्य भर में कुल 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।








एक नजर में देखें पूरी लिस्टजिला परिषद: 586 वार्ड, 288 नाम वापसी, 1,693 प्रत्याशी



पंचायत समिति: 1,806 वार्ड ,988 नाम वापसी , 5,233 प्रत्याशी



जयपुर विशेष: जिला परिषद की 57 सीटों पर 154 प्रत्याशी मैदान में

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.