आज का मौसम 15 अक्टूबर 2026: दक्षिम-पश्चिम मानसून लौट रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने पूरे 22 राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कई राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। वहीं, मछुआरों को आंधी तूफान के दौरान समंदर में जाने से मना किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के ऊपर, उत्तरी हरियाणा के आसपास और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में ऊपरी तरफ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के समय लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इस दौरान पेड़े के नीचे न खड़े रहने का अलर्ट है, क्योंकि तेज हवाओं के चलने पर पेड़ की टहनी टूटकर नीचे गिर सकती है। बारिश तेज होने पर गाड़ी संभल कर चलाने की सलाह दी गई है, क्योंकि इस दौरान विजिबिलिटी कम हो सकती है।
देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्टभारत मौसम विभाग विभाग (IMD) ने 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 75 की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम, उरुणाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली(15 अक्टूबर-बारिश के साथ तापमान में होगी गिरावट): दिल्ली के तापमान में आज अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसा मूसलाधार बारिश के बाद होगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी 15 अक्तूबर को भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि एक दिन पहले ही यह क्रमशा 33 और 24 था। यानी दिल्ली में एक दिन के अंदर 6 डिग्री तापमान गिर सकता है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तर प्रदेश(15 अक्टूबर-तेज बारिश की चेतावनी): गाजियाबाद, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपरु, मेरठ और मथुरा-आगरा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकता है। लखनऊ में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार(15 अक्टूबर- आंधी-भारी बारिश का अलर्ट): कटिहार, खगड़िया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास और गया में भीषण बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान आज यानी 15 अक्टूबर को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। पटना में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- मध्य प्रदेश(15 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): पन्ना, सीधी, उमरिया, सतना, इंदौर, भोपाल, देवास, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर और मुरैना में आज यानी 15 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियसल रहेगा।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान(15 अक्टूबर-आंधी-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, पाली, टोंक, बारां, कोटा, हनुमानगढ़, झुंझुनू, बीकानेर, अलवर, सीकर, जयपुर और श्रीगंगानगर में आज यानी 15 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल (15 अक्टूबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): सिरमौर, सोलन, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। मनाली में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड(15 अक्टूबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। देहरादून में आज यानी 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।