हैदराबाद: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में शाई होप ने शानदार शतक लगाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में 50 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के निकले। उनकी इस पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 24 रन से जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और अब उनके पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। भारत के इस दौरे में शाई होप बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से 7 पारियों में 4 शतक निकल चुके हैं। इन 4 में से 3 शतकीय पारियों में तो उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की है। यह इसलिए मायने रखता है, क्योंकि शाई सलामी बल्लेबाज हैं। वह नाबाद रहते हैं तो एक छोर पर विकेट गिरने की संभावनाओं को ही खत्म कर देते हैं। इसके साथ ही वह विकेटकीपर भी हैं। एक पारी में विकेटकीपिंग करने के बाद दूसरी पारी में पूरे समय क्रीज पर रहना उनकी फिटनेस को दर्शाता है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.